Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Begusarai News : शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई काली स्थान, सुभाष चौक से लेकर बरौनी टाउनशिप गेट तक की गई, जिसमें नगर निगम, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। अभियान में नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), मोटरयान निरीक्षक, थानाध्यक्ष (यातायात), प्रवर्तन अवर निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक (यातायात) मौजूद थे। इस दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे वाहन खड़ा करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मोटर वाहन अधिनियम के…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के मेहदा शाहपुर गांव के लिए सोमवार की सुबह मनहूस साबित हुई। उत्तर प्रदेश के भदोही में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में गांव के 25 वर्षीय अंजित कुमार की मौत हो गई। वह एम्बुलेंस चालक थे और दिल्ली में निजी एम्बुलेंस सेवा से जुड़े थे। अंजित घर का एकलौता चिराग था। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और हर आंख नम हो गई। जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के ददनापुर गांव निवासी वरुण कुमार की सड़क दुर्घटना में…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बलिया प्रखंड के शादीपुर बांध पर चल रहे किचन में खाने के दौरान सब्जी में मरा हुआ गिरगिट मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद एक युवक अचानक बेहोश हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, ताजपुर पंचायत के सैदपुर गांव निवासी श्रवण कुमार के पुत्र राजू कुमार खाना खा रहे थे, तभी उनकी थाली में सब्जी के भीतर मरा हुआ गिरगिट मिला। इसे देखते ही उन्होंने खाना छोड़ दिया, लेकिन कुछ ही…

Read More

Begusarai News : गंगा और सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बेगूसराय के 8 प्रखंडों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बाढ़ के पानी में रविवार को 7 लोगों की डूबने से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का आदेश जारी किया है। सोमवार को डीएम तुषार सिंगला ने आदेश जारी करते हुए साहेबपुरकमाल, बलिया, मटिहानी, शाम्हो, बेगूसराय, बरौनी, तेघड़ा और बछवाड़ा प्रखंड के कुल 137 प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 14 अगस्त तक…

Read More

Rakesh Sinha : गंगा का बढ़ता जलस्तर अब बेगूसराय के 8 प्रखंड के लिए आफत बन गया है। निचले इलाकों में पानी घुसने से लोग घर-बार छोड़ने को मजबूर हैं। राहत और बचाव कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर लोगों में नाराजगी है। पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बलिया प्रखंड क्षेत्र के सादीपुर और तुलसी टोल समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जैसे ही वे राहत शिविरों और गांवों में पहुंचे, पीड़ित महिलाएं और बुजुर्ग फूट-फूटकर रो पड़े। किसी ने घर उजड़ने का दर्द सुनाया, तो किसी ने भूख से बिलखते बच्चों की व्यथा बताई। ग्रामीणों ने बताया…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में रिश्वतखोरी के आरोप में एक महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नावकोठी थाने में पदस्थापित महिला पु०अ०नि० (पुलिस उप-अनिरीक्षक) लीलावती देवी एक व्यक्ति से कांड में धारा हटाने के एवज में पैसे मांगती नजर आ रही थीं। बोल रही थी… ‘5 हजार नहीं, 20 हजार दो…’ वीडियो में लीलावती देवी यह स्वीकार करती हुई नजर आईं कि उन्होंने 5 हजार रुपए लिए हैं। हालांकि, उन्हें केस से नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपए चाहिए। वीडियो सामने आने के बाद एसपी मनीष कुमार…

Read More

Begusarai News। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार से बेगूसराय के आठ प्रखंडों को तत्काल बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। गिरिराज सिंह ने बताया कि 3 अगस्त से गंगा का पानी गांवों में प्रवेश कर गया था। तब से अब तक बाढ़ ने आठ प्रखंडों को बुरी तरह तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि “गांव-गांव में पानी भर गया है, लोगों के घर ढह रहे हैं, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। इस प्राकृतिक आपदा से लोग लगातार जूझ रहे…

Read More

Begusarai News : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय प्रतिनिधि (BLA-2) का प्रशिक्षण कार्यशाला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रतनपुर स्थित स्पलास बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक और कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण ने किया। इस मौके पर बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के करीब 350 बीएलओ और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। प्रदेश से आए कांग्रेस नेताओं विवेक, प्रियांश, अमन सिद्दीकी, राजकुमार और मयंक ने बूथ स्तरीय प्रतिनिधियों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया। “राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव…

Read More

Flood in Begusarai : गंगा नदी के उफान ने रविवार को बेगूसराय में कहर बरपा दिया। जिले के अलग-अलग इलाकों में डूबने से एक ही दिन में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो साल की बच्ची, महिला और युवक शामिल हैं। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। रामदीरी में डूबे किसान की मौत : मटिहानी प्रखंड के रामदीरी पंचायत-2 के रामदीरी भवानंदपुर टोला में बाढ़ के पानी में डूबकर किसान जगदीश सिंह की मौत हो गई। शाम्हो में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत : शाम्हो प्रखंड के बिजुलिया में एक ही परिवार…

Read More

Begusarai News : CM नीतीश ने रविवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार से राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में जुलाई माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर पूरे बिहार के 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹1100 प्रति माह की दर से कुल ₹1247.34 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेगूसराय जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड, नगर निकाय, पंचायत और ग्राम स्तर पर किया गया। जिला स्तर पर आयोजन समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में हुआ, जिसमें जिलाधिकारी…

Read More