Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
बेगूसराय का ये जगह बना मानव तस्करी का गढ़, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद देह व्यापार का अड्डा कायम
Begusarai News : बेगूसराय जिला वर्षों से मानव तस्करी और देह व्यापार के लिए कुख्यात बना हुआ है। खासकर, बखरी अनुमंडल क्षेत्र के आशा पोखर, इस्माइल नगर, सोनमा–सिमरी और नदैल घाट जैसे इलाकों में खुलेआम यह धंधा फल-फूल रहा है। स्थानीय लोग लगातार इन अड्डों को बंद करने की मांग करते हैं, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत और प्रशासन की लापरवाही के कारण हर बार कार्रवाई के बाद भी कारोबार फिर से शुरू हो जाता है। पिछले दो दशकों में यहां 50 से अधिक लड़कियों की खरीद-फरोख्त सामने आ चुकी है। कई बार छापेमारी हुई, दलाल गिरफ्तार भी…
बेगूसराय : जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड के पंचवीर पंचायत की पूर्व मुखिया और बिहार महिला समाज की सचिव ललिता कुमारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य चुनी गई हैं। हाल ही में 21 से 25 सितंबर तक चंडीगढ़ (पंजाब) में आयोजित पार्टी के 25वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में 125 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद का गठन किया गया, जिसमें बिहार से 11 नेताओं को जगह मिली है। इन्हीं में पूर्व मुखिया ललिता कुमारी भी शामिल हैं। ललिता कुमारी अत्यंत पिछड़ी जाति से आती हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रही हैं। वे 2006 में वार्ड सदस्य,…
बेगूसराय के डॉ. भरत भूषण लगातार पांचवीं बार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
Begusarai Dr. Bharat Bhushan : बेगूसराय के लाल ने अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है। शहर के सुहृद नगर निवासी और सेंट पॉल स्कूल (1995–2005) के पूर्व छात्र डॉ. भरत भूषण को अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में लगातार पाँचवीं बार (2021 से 2025) शामिल किया गया है। यह सम्मान उन्हें कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किए गए उनके शोध कार्यों के लिए मिला है। माना जा रहा है कि बेगूसराय से वह इकलौते शख्स हैं, जिन्हें लगातार पाँच वर्षों तक यह वैश्विक उपलब्धि हासिल हुई है।…
Begusarai News : बेगूसराय में शनिवार की शाम एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गांव निवासी पम्मी देवी, जो रामप्रवेश कुंवर की पत्नी हैं, प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय गई थीं। उनका मकसद नीतीश सरकार द्वारा दिए जाने वाले ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 10,000 रुपये के संबंध में जानकारी लेना था। पम्मी देवी ने आरोप लगाया कि कार्यालय में मौजूद जीविका कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। यह घटना NH-28 मोहनिया ढाला के पास हुई, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर…
Begusarai News : बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वनद्वार गांव के महादलित मुहल्ले में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीते तीन दिनों में यहाँ 5 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 22 लोग गंभीर रूप से बीमार होकर सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। लगातार मौतों से बस्ती में दहशत का माहौल है। मृतकों में शामिल हैं – कारण क्या है? चिकित्सकों का कहना है कि चारों ओर फैली गंदगी और बरसात के मौसम में सड़ी-गली मछलियों के सेवन की वजह से डायरिया फैला। वहीं ग्रामीणों का आरोप…
Begusarai News : दिव्यांग कोटे के नाम पर SSC CGL परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का नेटवर्क बिहार तक पहुंच गया है। यूपी STF ने नोएडा में छापेमारी कर इस गिरोह के सरगना सहित छह परीक्षा माफिया और तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी नोएडा के एक होटल और ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से हुई। पकड़े गए लोगों में इंदौर का सागर पांडेय (गिरोह का सरगना), वैशाली का विराट कुमार, चंदौली का दुर्गेश कुमार, मंदसौर का बसंती लाल, इंदौर का चेतन शर्मा, मिर्जापुर का जय प्रकाश मौर्य, बेगूसराय का अमित कुमार, झांसी का सरवन कुमार और शरद यादव शामिल हैं।…
Begusarai News : बेगूसराय से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो एक महिला को बहला-फुसलाकर बेचने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समस्तीपुर जिले के काशीपुर लखना चौक वार्ड संख्या-05 निवासी विश्वनाथ यादव के 26 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बखरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक महिला को अधिक रुपये में बेचने के लिए जगह-जगह मोलभाव कर रहा है और नदेल घाट समेत अन्य स्थानों का चक्कर काट…
बेगूसराय : राजेश राज के घर पहुंचे तेजस्वी, दिवंगत समाजवादी नेता मेघन बाबू को दी श्रद्धांजलि
बेगूसराय। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंझौल पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली दूरदर्शन के सीनियर पॉलिटिकल जर्नलिस्ट और जयमंगला काबर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश राज के पैतृक आवास पर जाकर उनके दादाजी, प्रतिष्ठित समाजवादी नेता दिवंगत मेघन बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की। तेजस्वी ने मेघन बाबू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने राजेश राज की माताजी से आशीर्वाद भी लिया। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में राजेश राज के पिताजी विजय कुमार के निधन पर तेजस्वी यादव ने फोन पर शोक संवेदना जताई थी, लेकिन उस समय वे मंझौल आ नहीं पाए…
बेगूसराय में 65 वर्षीय महिला के साथ मोहम्मद मुकर्रम ने किया रेप, परिवार को मारने की धमकी
Begusarai News : बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, महिला शौच करने गई थी, तभी आरोपी मोहम्मद मुकर्रम ने उसे जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। स्थानीय लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता और उनके परिजन घटना से बेहद आहत हैं। आरोप को लेकर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन आरोपी के पिता ने साफ कह दिया कि उनका बेटा घर से फरार है और उनका उससे…
Begusarai News : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2025 परीक्षा में धांधली कराने वाले साल्वर गैंग का यूपी STF ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बेगूसराय के मुंगेरीगंज निवासी अमित कुमार उर्फ अमित जायसवाल का नाम भी शामिल है। अमित जायसवाल वर्तमान में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। इससे पहले वह लंबे समय तक बेगूसराय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक, अमित की गिनती बेगूसराय के कुछ बड़े प्रशासनिक…
