Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में PMAY-G घोटाला : मुखिया ने अपनी माँ को लाभार्थी बना हड़पी गरीब की राशि, कागजों पर बन गया महल
Begusarai News : बेगूसराय से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में भ्रष्टाचार का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ तकनीक (जियो-टैगिंग) और बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर एक गरीब बुजुर्ग महिला के हक पर डाका डाला गया। मामला बछवाड़ा प्रखंड के गोविंदपुर-3 पंचायत का है, जहाँ 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला चांदो देवी के नाम पर स्वीकृत आवास की राशि मुखिया के द्वारा अवैध तरीके से निकाल ली गई, जबकि धरातल पर ईंट तक नहीं रखी गई। कैसे हुआ यह डिजिटल फ्रॉड? जियो-टैगिंग में जालसाजी : PMAY-G पोर्टल पर आवास पूर्ण होने का प्रमाण देने के लिए असली लाभार्थी…
Begusarai में दिनदहाड़े बैंक डकैती: Axis Bank में घुसे 6 हथियारबंद अपराधी, बंधक बनाकर लाखों की लूट
Begusarai News : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। मंगलवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर स्थित Axis Bank में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। 6 की संख्या में आए नकाबपोश बदमाशों ने बैंक कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। फिल्मी अंदाज में पहुंचे अपराधी प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के अनुसार, तीन अपाचे बाइकों पर सवार होकर 6 अपराधी बैंक पहुंचे थे। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। बैंक में घुसते ही अपराधियों…
Begusarai Crime News : मछली कारोबार के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली…
Begusarai Crime News : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार को मछली कारोबार के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बदमाशों ने एक 27 वर्षीय युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हिंसा में बिहार पुलिस के एक जवान समेत करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान किल्ली पहाड़पुर निवासी मो. वकील उर्फ मखिया के रूप में हुई है। सुनसान इलाके में ले जाकर दी…
Begusarai News : साइड मांगने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बेगूसराय पुलिस का वीडियो वायरल…
Begusarai News : बेगूसराय पुलिस की बर्बरता का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन-चार पुलिसकर्मी एक युवक को बेरहमी से पीटते और जबरन पुलिस जीप में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है। मामला डंडारी थाना क्षेत्र का है। साइड मांगना बना गुनाह? जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद सड़क पर साइड देने को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस की गाड़ी जा रही थी, तभी साइड मांगने पर बात इतनी बढ़…
Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 67 गैस एजेंसियों की हुई जांच…
Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। हाल के दिनों में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। DM श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले में संचालित कुल 67 गैस एजेंसियों की व्यापक जांच कराई गई। इन एजेंसियों में एचपी, भारत गैस और इंडेन से जुड़ी इकाइयाँ शामिल हैं। जांच के लिए गठित टीमों में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और प्रखंड विकास…
Begusarai Road Accident : बेगूसराय में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने NH-333B किनारे टहल रहे पति-पत्नी को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी नथुनी यादव (55 वर्ष) और उनकी पत्नी इंदु देवी (52 वर्ष) प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे श्रीनगर-मोहनपुर गांव के समीप (NH-333B) पहुंचे, पीछे से आ रही एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV700 ने उन्हें अपनी चपेट…
बेगूसराय : सबूत मिटाने को चोर ने निगली सोने की बाली, गले में फंसी; X-Ray देख डॉक्टर भी दंग…
Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के समीप रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शातिर चोर ने पकड़े जाने के डर से चोरी की गई सोने की बाली निगल ली। आरोपी की यह चालाकी उस पर तब भारी पड़ गई जब बाली पेट में जाने के बजाय उसके गले (श्वसन नली के पास) में ही फंस गई। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में गले के भीतर फंसी बाली स्पष्ट दिखाई दे रही है। भीड़ ने घेरा तो चल दी खतरनाक चाल मिली जानकारी के अनुसार, शांति…
बेगूसराय सदर अस्पताल की खुली पोल: मंत्री के औचक निरीक्षण में नदारद मिले डॉक्टर-नर्स, मचा हड़कंप..
Begusarai Sadar Hospital : बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक और कड़वी तस्वीर बेगूसराय के सदर अस्पताल से सामने आई है। शनिवार को जब सूबे के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान एक गंभीर मरीज का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, तो वहां की अव्यवस्था देख दंग रह गए। अस्पताल के वार्डों में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई नर्स। इस गंभीर लापरवाही को लेकर मंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। मरीज का हाल जानने पहुंचे थे मंत्री मिली जानकारी के अनुसार, बखरी विधानसभा क्षेत्र के नावकोठी (पिरनगर, गम्हरिया) निवासी…
Begusarai News : सुजीत को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेंगे लोग: बेगूसराय में आज निकाली जाएगी कैंडल मार्च..
Begusarai News : बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला गांव निवासी वीडियोग्राफर सुजीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की थ्योरी से असंतुष्ट ग्रामीण और परिजनों ने सुजीत को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। जी.डी. कॉलेज से काली स्थान तक श्रद्धांजलि यात्रा दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को न्याय दिलाने के लिए शनिवार (21 मार्च) को शाम 6:00 बजे से बेगूसराय शहर में एक श्रद्धांजलि सभा सह कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है।…
Begusarai News : जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आज कारगिल विजय सभा भवन में ‘जिला सड़क सुरक्षा समिति’ की बैठक आयोजत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने की। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में कुल 1.07 करोड़ रुपये से अधिक की शमन राशि वसूली गई। वहीं फरवरी माह में परिवहन विभाग ने 1.01 करोड़ रुपये और पुलिस प्रशासन ने 44.47 लाख रुपये की वसूली की। विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और प्रदूषण मानकों के उल्लंघन में 1,115 वाहनों से 11.46 लाख…
