Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : बेगूसराय में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को बलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को करीब 11:30 बजे दिन में गश्ती के दौरान जिला आसूचना इकाई, बेगूसराय को गुप्त सूचना मिली कि खगड़िया की ओर से तीन व्यक्ति अवैध नशीले पदार्थ लेकर बेगूसराय आ रहे हैं। सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद उनके…
Begusarai Crime News : बेगूसराय में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपहरण, लूट और डकैती के बाद अब हत्या की घटनाएं भी आम होती जा रही हैं। अपराधियों में न तो सम्राट चौधरी का डर दिख रहा है और न ही प्रशासन का खौफ। ताजा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही गांव वार्ड नंबर-8 के पास की बताई जा रही है। गुरुवार देर शाम खेत में…
केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का ऐलान- बेगूसराय में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम..
Giriraj Singh: आज बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन पूर्व में उन्हें उचित अवसर नहीं मिल पाते थे। एनडीए सरकार के गठन के बाद जिले के खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान मिली है। उन्होंने गांधी स्टेडियम के पुनर्विकास, नगर निगम क्षेत्र…
Begusarai Crime News : बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक मोबाइल दुकानदार का अपहरण कर लिया। घटना 23 दिसंबर (मंगलवार) की रात की बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास निवासी मनोज कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुमित मुफस्सिल थाना चौक के पास जेएसआरयू इंटरप्राइजेज (JSRU Enterprises) नाम से मोबाइल की दुकान चलाता था। मंगलवार रात करीब 10:40 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। दुकान से लगभग 500 मीटर आगे बढ़ते ही फोर व्हीलर…
Begusarai News : बेगूसराय में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की है। पीड़ित की पहचान मुंगेर जिले के चंडिका स्थान निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में कार्यरत है। घटना पिपरा–समसा पथ पर मेंहदौली स्कूल के पास उस समय हुई, जब वह समूह से कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि रास्ते में पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों…
Tourist Places In Begusarai : अगर आप बेगूसराय के रहने वाले हैं या नए साल पर कहीं पास में ही सुकून और मस्ती की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बिहार की औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाला बेगूसराय पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरा हुआ जिला है। यहां प्रकृति, आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो नए साल के जश्न को यादगार बना सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ नया साल सेलिब्रेट करने के लिए बेगूसराय के ये पर्यटन स्थल सबसे बेहतर विकल्प हैं Tourist Places in Begusarai…
Giriraj Singh : अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना राजद से करते हुए कहा कि अब कांग्रेस भी टुकड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा स्थिति देखकर लगता है कि पार्टी दो खेमों में बंट चुकी है। पार्टी का नेतृत्व राहुल करेंगे या प्रियंका, यह कांग्रेस का आंतरिक और पारिवारिक मामला है, लेकिन इस मुद्दे पर राहुल गांधी की चुप्पी कई सवाल…
Bakhri Degree College : बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को बखरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने बखरी स्थित निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रशासनिक-सह-शैक्षणिक भवन का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। इसके पश्चात डीएम ने निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज, बखरी का निरीक्षण किया। इस दौरान…
State-level Under-14 cricket in Begusarai : बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) प्रतियोगिता 2025–26 (State-level Under-14 cricket in Begusarai )का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में तिरहुत प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारण प्रमंडल को 8 विकेट से पराजित कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए…
Begusarai News : आज बुधवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत नावकोठी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की अद्यतन समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसके बाद कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग की समीक्षा शिक्षा विभाग की समीक्षा…
