Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Begusarai News : बेगूसराय में लगातार बढ़ रही शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। गिरते तापमान से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए DM श्रीकांत शास्त्री ने विद्यालयों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई पर 05 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस प्रतिबंध में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाओं का…
Begusarai : नववर्ष पर कला प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब, बेगूसराय में समकालीन कला प्रदर्शनी को मिला अपार उत्साह
Begusarai News : नववर्ष के प्रथम दिवस कला के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कंकौल स्थित सभागार में 29 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित समकालीन कला पर आधारित समूह कला प्रदर्शनी को दर्शकों के विशेष आग्रह पर 1 जनवरी 2026 को भी जारी रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कला प्रेमियों, साहित्यकारों और रंगकर्मियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नववर्ष के अवसर पर साहित्य, रंगमंच एवं कला से जुड़े कई प्रबुद्धजनों ने प्रदर्शनी की सराहना की। प्रसिद्ध साहित्यकार प्रदीप बिहारी ने साहित्य और चित्रकला के काव्यात्मक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रदर्शनी को अत्यंत…
Encounter in Begusarai : बेगूसराय में STF को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव के पास STF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कुख्यात नक्सली मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, STF को गुप्त सूचना मिली थी कि नोनपुर निवासी एरिया कमांडर दयानंद मालाकार, जो छोटू, दमन, कुलवीर और आकाश जैसे कई नामों से जाना जाता था, अपने गांव में मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही STF की टीम सक्रिय हुई और दोपहर बाद नोनपुर गांव के पास बहियार इलाके में उसे…
बेगूसराय में कलयुगी मां की क्रूरता : बॉयफ्रेंड के लिए 3 साल के बेटे को जहर देकर मार डाला..
Begusarai News : बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अफेयर के विरोध और पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने अपने ही तीन साल के बेटे की जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या के इरादे से खुद भी जहर खा लिया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के सूजा शांति नगर की है। मृतक बच्चे की पहचान देवराज कुमार (उम्र करीब 3 साल) के रूप में हुई है। आरोपी महिला उसकी मां आशा देवी (उम्र 21) है। घटना के बाद बच्चे की मौत हो गई, जबकि आशा देवी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती…
बेगूसराय में JDU नेता ने क्यों कहा- ‘सम्राट चौधरी से गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, दें इस्तीफा..!’
Begusarai News : बेगूसराय जिला इन दिनों औद्योगिक पहचान से ज्यादा अपराध को लेकर चर्चा में है। अपहरण, डकैती और हत्या जैसी वारदातों में लगातार इजाफे के बाद जिले को ‘क्राइम कैपिटल ऑफ बिहार’ कहे जाने लगे हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि अपराधियों में न पुलिस-प्रशासन का डर दिख रहा है और न ही सत्ता का…. इसी बीच सत्ताधारी दल जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और युवा नेता गौरव सिंह राणा (Gaurav Singh Rana) ने बढ़ते अपराध को लेकर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर गृह विभाग और…
Rajya Rani Express : बेगूसराय से पटना के बीच तेज रफ्तार मानी जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अब नए साल से धीमी रफ्तार से दौड़ेगी। रेलवे ने ट्रेन के परिचालन समय में बदलाव किया है, जिससे यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक समय सफर में बिताना पड़ेगा। यह नई समय-सारणी 1 जनवरी से लागू होगी। रेलवे के इस फैसले के बाद बेगूसराय और पटना के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। खासकर, नौकरीपेशा और नियमित यात्रियों का कहना है कि समय बढ़ने से उनकी दिनचर्या प्रभावित होगी। इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया…
Aryama-Shubham News : बेगूसराय के शुभम की पत्नी अर्यमा दीप्ति (Aryama Deepti) के लापता होने और 36 घंटे बाद छपरा से बरामदगी का मामला अब महज गुमशुदगी का नहीं रह गया है। शादी के केवल 20 दिन बाद सामने आई इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि प्रशासन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। अर्यमा दीप्ति पटना में कृषि विभाग में BTM पद पर कार्यरत हैं। वह शुक्रवार (26 दिसंबर) की शाम करीब 4 बजे से लापता थीं। मोबाइल फोन बंद होने और किसी तरह की सूचना न मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस…
Bihar News : पटना में ऑटो पकड़ने का झंझट खत्म! अब यहां मिलेगी पूरी जानकारी, पढ़ें- पूरी खबर
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में राजधानी के सभी ऑटो स्टैंड को हाइटेक बनाने का काम अब तेजी से किया जा रहा है। जिसमें पटना के लगभग सभी ऑटो स्टैंडों पर रुट बोर्ड, प्रीपेड ऑटो बूथ समेत अन्य कई सुविधा बहाल किया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य प्रशासन ने एक और बड़ी सुविधा बहाल कर दी है। जिससे अब स्टेशन पर आये यात्रियों को राजधानी के किसी भी इलाके में जाने के लिए ऑटो चालक या अन्य लोगों से पुछने की जरूरत नहीं होगी।…
Begusarai News : आज DM श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कारगिल विजय भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाने के लिए प्रभावी प्रशासनिक एवं तकनीकी उपायों पर विचार करना था। बैठक में जानकारी दी गई कि जनवरी से नवंबर 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 4.57 प्रतिशत तथा सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 2.36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी…
Department of Foreign Languages Begusarai : अब बेगूसराय में भी विदेशी भाषाओं (Foreign Languages) की पढ़ाई होगी। जी हां…आपने सही सुना! इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को एसबीएसएस कॉलेज (SBSS College) में समिति के संयोजक-सह-प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज के विस्तार केंद्र, दिनकर चेयर ऑफ रिसर्च सेंटर और इन्कयूबेशन सेंटर की स्थापना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पावर हाउस रोड स्थित जीडी कॉलेज के परित्यक्त पुराने छात्रावास भवन को डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज…
