Author: Mahesh Bharti
बेगूसराय में काबर टाल पक्षी विहार परियोजना को लेकर किसानों और मजदूरों के विस्थापन का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। इस मुद्दे को लेकर प्रसिद्ध समाजसेवी और Medha Patkar के समर्थन के बाद आंदोलन और तेज हो गया है। किसानों और मजदूरों का कहना है कि काबर टाल पक्षी विहार परियोजना की समीक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि पिछले 40 वर्षों से बिना मुआवजे के उनकी जमीन इस परियोजना में फंसी हुई है। उनका आरोप है कि इस योजना के कारण किसानों, मछुआरों और मजदूरों की आजीविका पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि आजादी के…
126 साल बाद बदला समीकरण, कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक? बेगूसराय जिला में कांग्रेस बदल गई। बेगूसराय अनुमंडलीय कांग्रेस कमेटी के गठन के 126 बरसों बाद और बेगूसराय जिला गठन के 54 वर्षों बाद बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पहली बार किसी कथित पिछड़ी जाति यादव से आने वाले शिवप्रकाश गरीबदास Shivprakash Garibdas बने हैं। बिहार की आज की जातिवादी और जातीय समीकरण के राजनीतिक दौर में यह बेगूसराय जिले में कांग्रेस पार्टी का मास्टरस्ट्रोक माना जा सकता है। 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस बिहार में पिछले 36 बरसों से कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर है। बेगूसराय कभी बिहार…
खम्हार, बेगूसराय | संवाददाता विश्व में न्याय दर्शन के प्रणेता माने जाने वाले गौतम ऋषि की जयंती के अवसर पर गुरुवार को खम्हार स्थित गौतम धाम में एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने न्याय दर्शन की प्रासंगिकता और सामाजिक जीवन में उसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि न्याय मानव सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक है। भारतीय ऋषियों ने प्राचीन काल से ही समाज व्यवस्था को संतुलित और संगठित करने के लिए न्याय सिद्धांतों पर गहन शोध किया। गौतम ऋषि ने न्याय दर्शन को व्यवस्थित…
Manjhaul News : मंझौल के मेहदा शाहपुर निवासी पूर्व कम्युनिस्ट नेता, लेखक और बुद्धिजीवी जनार्दन प्रसाद सिंह का 91 वर्ष की उम्र में 14 मार्च 2026 को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से बेगूसराय जिले के राजनीतिक और बौद्धिक जगत में शोक की लहर है। जनार्दन प्रसाद सिंह 1962 में चेरियां बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट पर चुनाव लड़े थे, हालांकि वे उस चुनाव में पराजित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे पटना स्थित स्कूली पुस्तकों के प्रकाशन संस्थान लक्ष्मी पुस्तकालय में…
Manjhaul News : बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडल के झुल्ला बहियार में प्रशासन की एक विवादास्पद कार्रवाई ने स्थानीय किसानों के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। शनिवार को SDO और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से करीब दो बीघे में लगी गेहूं की तैयार फसल को नष्ट कर दिया गया। पीड़ित किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना उनकी दलील सुने और बिना जमीन के कागजातों की जांच किए अलोकतांत्रिक तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आत्महत्या की ओर धकेल रहा प्रशासन पीड़ित किसान मनटुन प्रभात, भागो सिंह, रामानुज सिंह और रामाशीष सिंह…
Kabar Tal : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले वर्ष बेगूसराय के काबर टाल क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया था। इस दौरे से इलाके के लोगों में उम्मीद जगी थी कि चार दशक पुरानी इस जटिल समस्या का कोई ठोस समाधान निकलेगा। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी न तो काबर टाल पक्षी विहार योजना धरातल पर उतर सकी और न ही यहां के किसानों की परेशानियां कम हो सकीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवाई सर्वेक्षण से जमीनी सच्चाई सामने नहीं आती। मुख्यमंत्री यदि जमीनी सर्वेक्षण करते, तो उन्हें पता चलता कि काबर टाल क्षेत्र…
Kabar Tal : काबर टाल क्षेत्र में लगातार बने जलजमाव के कारण दस हजार बीघे से अधिक उपजाऊ भूमि में इस वर्ष रबी की खेती नहीं हो सकी। समय पर जलनिकासी नहीं होने से खेत परती रह गए हैं और किसान गहरी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। कभी बिहार के मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और तत्कालीन सिंचाई मंत्री रामचरित्र बाबू ने काबर टाल से बगरस तक नहर का निर्माण कर पानी को बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित करने की व्यवस्था की थी। इस नहर का उद्देश्य काबर क्षेत्र से अतिरिक्त पानी की निकासी कर कृषि भूमि को बचाना…
Begusarai News: बेगूसराय। बेगूसराय जिले के मंझौल प्रखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। मंझौल के वृजनारायण टोला निवासी मुकेश कुमार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) में अपर महानिदेशक (ADGP) के पद पर कार्यरत थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है, जिसमें मुकेश कुमार को लद्दाख और डॉ. एस.डी. सिंह जम्वाल को अरुणाचल प्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया गया है। मंझौल से आईआईटी दिल्ली और फिर शीर्ष…
Begusarai news: बेगूसराय जिले के मंझौल प्रखंड में स्थित प्रथम श्रेणी बिहारी सिंह पशु अस्पताल आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। न इलाज की सुविधा, न भवन का रखरखाव — करीब 25 वर्षों से यह अस्पताल वीरान और जर्जर हालत में पड़ा हुआ है, जबकि कभी यह उत्तरी बेगूसराय का सबसे बड़ा और आधुनिक मवेशी अस्पताल हुआ करता था। मंझौल–बेगूसराय पथ के किनारे खड़ा यह अस्पताल आज किसी भूत बंगले की तरह दिखाई देता है। जर्जर दीवारें, टूटती छतें और डरावना परिसर इस बात की गवाही देते हैं कि सिस्टम ने इसे पूरी तरह भुला दिया है। गिरिराज…
Begusarai : नववर्ष के अवसर पर बेगूसराय जिले के प्रमुख पिकनिक स्थल और धार्मिक-पर्यटन केंद्र जयमंगलागढ़ एवं काबर झील दिनभर लोगों से खचाखच भरे रहे। अहले सुबह से ही पिकनिक मनाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं का तांता मंझौल स्थित विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ-सिद्धपीठ जयमंगलागढ़ और उसे चारों ओर से घेरे काबर झील की ओर लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जयमंगलागढ़ मंदिर में पूजा-अर्चना कर नववर्ष का स्वागत किया और पिकनिक का आनंद लिया। मंझौल अनुमंडल एवं बेगूसराय जिले का प्राचीनतम ऐतिहासिक स्थल जयमंगलागढ़ लगभग 200 बीघा क्षेत्र में फैला एक विशाल टीला है, जो चारों ओर से वन क्षेत्र और काबर जलक्षेत्र से…
