किस्मत हो तो ऐसा! लॉटरी में एक झटके में जीत लिया 8200 करोड़ रुपये, जानिए- कैसे?

Powerball Jackpot: : आपने फिल्मों में रातों- रात लोगों को मालामाल होते कई बार देखा होगा, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जिसकी किस्मत एक ही रात में बदल गई। दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक शख्स ने पावरबॉल जैकपॉट लॉटरी अपने नाम किया है।

इसके तहत इस शख्स को 8206 करोड़ रूपये मिले हैं। यह लकी ड्रॉ 19 जुलाई को निकाला गया। इसके बाद यह शख्स चर्चा का विषय बन गया है। बतादें दें की कई कारणों से इस शख्स का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

कैलिफ़ोर्निया लॉटरी वेबसाइट के अनुसार, उस व्यक्ति का नंबर 7-10-11-13-24 था और पावरबॉल नंबर 24 था। मल्टी स्टेट लॉटरी एसोसिएशन के अनुसार, पावरबॉल जैकपॉट जीतने की संभावना 292.2 मिलियन लोगों में से एक है। पॉवरबॉल जैकपॉट के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसकी रकम 1 अरब डॉलर थी, जो बुधवार को ड्रॉ के समय 1.08 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

तीसरी बार किसी ने किया अपने नाम

पॉवरबॉल लॉटरी के इतिहास में यह तीसरी बार है कि जैकपॉट राशि $1 बिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। पावरबॉल का अब तक का सबसे बड़ा जैकपॉट जैकपॉट 2.04 बिलियन (16,886 करोड़ रुपये) था जो नवंबर 2022 में निकला था। वहीं, 1.586 बिलियन (लगभग 10,646 करोड़ रुपये) का दूसरा जैकपॉट 2016 में खुला था।

इतने लोग बने रातों- रात अमीर

पॉवरबॉल जैकपॉट से अब तक कई लोग अमीर बन चुके हैं। 5 जनवरी 2022 को कैलिफोर्निया और विस्कॉन्सिन के दो लोगों ने 5235 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती। 27 अप्रैल 2022 को एरिजोना में रहने वाले एक शख्स ने 3900 करोड़ रुपये की जैकपॉट रकम जीती थी। 3 अगस्त 2022 को 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनामी राशि पर पेंसिल्वेनिया के एक शख्स ने दावा किया था।