Visa Free Countries: भारतीय नागरिक बिना वीजा घूम सकते हैं ये 57 देश, चेक करें लिस्ट…

Visa Free Countries For Indians 2023 : विदेश जाने के लिए पासपोर्ट होना जरूरी है। यदि आप भी विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल बीते मंगलवार को हैनले पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग जारी की गई इसमें भारत 80वें पायदान पर है।

ऐसे में जिनके पास भारतीय पासपोर्ट है उन्हे 57 देशों में जाने के लिए विजा अप्लाई करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इन सभी 57 देशों में भारतीयों को बिना वीजा के एंट्री मिल जाती है। या फिर कई देशों में विजा ऑन अराइवल की सुविधा भी होती है इसके तहत यात्रियों को एयरपोर्ट पर तुरंत वीजा जारी कर दिया जाता है।

इन देशों में एंट्री फ्री

भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा मुक्त देश फिजी, मार्शल द्वीप, माइक्रोनेशिया, नीयू, पलाऊ द्वीप, समोआ, तुवालु, ईरान, जॉर्डन, ओमान, ओमान, कतर, अल्बानिया, सर्बिया, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटसेराट, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, कंबोडिया, इंडोनेशिया, भूटान, सेंट लूसिया, लाओस हैं। मकाओ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, बोलीविया, गैबॉन, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मोजाम्बिक, रवांडा, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, ट्यूनीशिया, जिम्बाब्वे, केप वर्डे द्वीप, कोमोरो द्वीप, बुरुंडी कजाकिस्तान आदि है

इस देश का पासपोर्ट सबसे मजबूत

इस ताजा रैंकिंग के मुताबिक, जहां सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे मजबूत है, वहीं अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर है। अफगानिस्तान के बाद इस सूची में इराक और सीरिया का नंबर आता है। वहीं, पाकिस्तान के पासपोर्ट की हालत भी बेहद खराब है। पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे कमज़ोर पासपोर्ट है। पकिस्तान को केवल 33 देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश मिलता है, जबकि भारत को अपने पासपोर्ट की स्थिति में सुधार के कारण 57 देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश मिल सकता है।