दुनिया में किस देश के पास है सबसे ताकतवर सेना? जानें- भारत और अमेरिका की रैंकिंग….

World’s Most Powerful Army : देश चाहे कोई भी हो उस देश के सैनिकों (Army)का हमेशा यही कर्तव्य रहा है कि वह अपने देश की दुश्मनों से रक्षा करें, सरहद पर खड़े हमारे वीर सैनिक अपने जान की बाजी लगा देते हैं ताकि हम चैन की नींद सो पाए..

पर क्या आपको पता है की दुनिया के सबसे ताकतवर सैनिक किस देश के हैं? और यदि आप भारतीय नागरिक है तो आपको मालूम होना चाहिए कि भारतीय सैनिक (Indian Army) सबसे ताकतवर सैनिकों की लिस्ट के कौन से नंबर पर आते है? तो आइए आज आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से विशेष जानकारी देते हैं.

ग्लोबल फायर पॉवर के अनुसार

आपको बताना चाहेंगे कि ग्लोबल फायर पॉवर (Global Firepower 2024) के अनुसार विश्व की सबसे ताकतवर आर्मी अमेरिका की है (United States Army), बढ़ती तकनीकी जरूरत के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि में भी तकनीकी हथियार अमेरिका(United States) के पास बड़ी मात्रा में उपलब्ध है.

जैसा कि आपको पता ही होगा कि अमेरिका (United States)एक बेहद विकसित देश (developed country)है, इस विकसित देश की वजह से अमेरिका की सेना भी काफी ताकतवर है क्योंकि अमेरिका की सेना में 9.98 लाख जवान हैं. अमेरिकी सेना(United States Army)के हथियार, तकनीक और साजो-सामान के मामले में अन्य देशों से काफी आगे है। जो उसे सबसे ताकतवर देश (powerful country) बनता है।

भारतीय सैनिक है इस नंबर पर

आपको बताना चाहेंगे कि ग्लोबल फायर पॉवर (Global Firepower 2024) के अनुसार ही भारत दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना (Powerful Militaries in the World)का खिताब अपने नाम करता है, भारतीय सेना (Indian Army) की संख्या 14 लाख 55 हजार है, जो भारत को चौथा सबसे ताकतवर सैनिक(Powerful Militaries in the World). वाला देश बनता है.

भारत के पास तीन तरह की मिसाइल है, जिसमे अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि 3 और पृथ्वी मिसाइल परिवार का सेना का संस्करण – पृथ्वी 1 इसके अलावा टैंक, लड़ाकू विमान भी है, जो भारतीय सैनिकों (Indian Army)को और ताकतवर बनाता है।