Thursday, July 25, 2024
World

ये है दुनिया का अजूबा शहर : बसा है जमीन के अंदर, सारी-सुख सुविधाएं है मौजूद…

दुनिया में कई गांव और शहर है। मगर आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जो जमीन के अंदर स्थित है। इस शहर का नाम कूबर पेेडी है। ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में स्थित यह शहर जमीन के अंदर बसा हुआ है। जमीन के अंदर बने इस शहर में 1500 से भी अधिक शहर है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस अनोखे शहर की खोज कब और कैसे हुई।

कब हुई कूबर पेेडी शहर की खोज

कूबर पेेडी जमीन के अंदर बसा हुआ शहर है जिसकी खोज 1915 में हुई थी। इस शहर के बसने की कहानी काफी दिलचस्प है। आज से करीब 100 साल पहले वहां न्यू कोलोराडो प्रॉस्पेक्टिंग सिंडिकेट के कुछ लोग सोने की खोज में इस जगह आए थे। हालांकि उन्हें सोना यहां नहीं मिल पाया। इसके अलावा यह जगह इंसानों के रहने के लायक भी नहीं था। इस वजह से वे लोग इस जगह को छोड़कर वहां से चले गए। कुछ समय के बाद ओ’नील ब्रदर्स और फ्रेड ब्लाकेले वहां पहुंचे। और वे दुनिया के पहले ओपल मीनिंग किंग बन गए।

ओपल की राजधानी कहलाता है कूबर पेेडी

कूबर पेेडी को ओपल की राजधानी भी कहते हैं। क्योंकि यह दुनिया की 70% ओपल इसी शहर से निकलती है। यहां पर ओपल की कई खदाने मौजूद है। ओपल की इन्हीं खाली खदानों में लोग रहते भी हैं। हम आपको बता दें कि ओपल एक प्रकार का रत्न है। कूबर पेेडी को “ओपल कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड” भी कहते हैं। जमीन के अंदर बसे इस शहर में सारी सुख सुविधाएं की चीजें मौजूद है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।