Friday, July 26, 2024
Spirituality

शादी के बाद महिलाएं क्यों पहनती हैं चांदी की बिछिया? जानें- इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण….

Why Women Wear Toe Ring : बिछिया पहनना हर सुहागन महीला की निशानी होती है। शादी के बाद महिलाएं सोलह सिंगार करती है इनमें वह पैरों में बिछिया भी पहनती है। बिछिया (Silver Toe Rings) पैरों की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।

इसके पीछे ज्योतिषी कारण के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी छिपा है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिछिया (Silver Toe Rings) पहनने का कारण बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि महिलाएं क्यों पहनती है अपने पैरों में चांदी की बिछिया।

क्या बिछिया पहनने का है ज्योतिष कारण?

ज्योतिष शास्त्र (Jyotish shastra) के अनुसार बिछिया पहनने को शुभ संकेत माना जाता है। बिछिया पहनने से पति-पत्नी के संबंध में मधुरता आती है। यदि आपको अपना वैवाहिक जीवन सुखमय रखना है तो अपने पैरों में चांदी की बिछिया पहनना आज से शुरू कर दें। पैरों में बिछिया पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनती है। साथ ही चांदी की बिछिया (Silver Toe Rings) पहनने से शारीर से नकारात्मकता भी दूर रहती है।

बिछिया पहनने के पिछे है वैज्ञानिक कारण

महिलाएं अक्सर पैर की दूसरी और तीसरी उंगली में बिछिया पहनती है। ऐसे में जब महिलाएं इस उंगली में बिछिया पहनती है तो नसों पर दबाव पड़ता है। बता दें कि दुसरे पैर की उंगली की नसें महिलाओं के दिल और गर्भाशय से जुड़ी होती है।

बिछिया (Silver Toe Rings) पहनने से खून का संचार अच्छे तरीके से होता है जिससे गर्भाशय से जुड़ी सारी समस्या दूर होती है। इससे पीरियड्स के बेजान दर्द से भी छुटकारा मिलता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता होती है उन्हें भी इस समस्या से राहत मिलती है। इसीलिए महिलाओं को पैर में चांदी की बिछिया जरूर पहनी चाहिए।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।