इस देश में भारतीय ₹1500 बन जाएंगे 4 लाख रुपये! कम खर्च में अमीरों की तरह घूमेंगे….

डेस्क : दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जहां एक भारतीय महज 1000 रुपये में ररईसों की तरह यात्रा कर सकता है। जी हां, ऐसे कई देश हैं जहां भारतीय मुद्रा विदेशी मुद्राओं से कहीं ज्यादा मजबूत है। इनमें से एक है वियतनाम। अगर कोई भारतीय 1000 रुपये लेकर वियतनाम (Vietnam) जाता है तो वह आराम से होटल में रुक सकता है और घूम सकता है।

वियतनाम अपनी समृद्ध संस्कृति और स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। इस देश में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। आइए आज जानते हैं कि वियतनाम में भारतीय 1000 रुपये का नोट कैसे लाखों में बदल जाता है।

इस तरह बढ़ जाती है रुपये की कीमत

वर्तमान में वियतनाम में एक भारतीय रुपये की कीमत 291 वियतनामी डोंग है। यानी अगर आप इस देश में 1000 भारतीय रुपए लेकर आएंगे तो वह 2,91,000 वियतनामी डोंग हो जाएंगे। इतने पैसों में आप वहां होटल से लेकर खाने-पीने तक सब कुछ कर सकेंगे। इससे आप वियतनाम के हर कोने की यात्रा कर सकेंगे।

यात्रा के लिए बेहतरीन जगह

वियतनाम जाने के लिए आपको किसी खास मौसम का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप यहां किसी भी मौसम में आ सकते हैं। लेकिन, ज्यादातर पर्यटक यहां दिसंबर से जनवरी के बीच जाना पसंद करते हैं। इस दौरान लोग यहां नए साल का जश्न मनाते हैं। दरअसल, यहां नए साल का जश्न विदेशों के मुकाबले सस्ते में मनाया जाता है। ऐसा कहीं नहीं होता।

वियतनाम में घूमने के लिए ये बेहतरीन जगह

अगर आप वियतनाम घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप “हालोंग बे” जा सकते हैं, जो एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। इसे “डिस्कवरिंग ड्रेगन की खाड़ी” के नाम से भी जाना जाता है। यूनेस्को ने 1994 में इस शहर को विश्व धरोहर में शामिल किया था।

हनोई, जो वियतनाम की राजधानी है, भी आपके घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है। इस शहर का ऐतिहासिक महत्व है और आप एक बार यहां जाएंगे तो यहीं रहने के बारे में सोचेंगे। वियतनाम के उत्तरी भाग में स्थित हुआ गियांग भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शहर में हर व्यक्ति जाना चाहता है।