Richest Country : ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर देश : जानिए- भारत और चीन कितने नंबर पर है…..

Richest Country : कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हर चीज के बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं इसके बारे में सभी लोग जानना चाहते हैं। जी हाँ, लोगों के मन में यह जानने की इच्छा जरूर होती है कि दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है और उसमें अपना देश कौन से स्थान पर आता है?

अगर आपको भी इस बारे में जानकारी चाहिए तो हम इस आर्टिकल के जरिए यह पूरी डिटेल आपको देने वाले हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दुनिया के 10 सबसे अमीर देश के नाम बताने वाले हैं और उसमें भारत और चीन का स्थान कौन सा है यह भी जानकारी देने वाले हैं।

बता दे दुनिया का सबसे अमीर देश यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) है। इस देश की GDP 23 ट्रिलियन US डॉलर से भी ज्यादा है। इसीलिए ये दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर देश है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर चीन आता है। चीन की GDP 17.73 ट्रिलियन US डॉलर है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जापान आता है जिसकी GDP 4.94 ट्रिलियन US डॉलर है। चौथे नंबर पर जर्मनी आता है जिसकी GDP 4.26 ट्रिलियन US डॉलर है।

पांचवे नंबर पर हमारा देश भारत आता है और भारत की GDP 3.18 ट्रिलियन US डॉलर है। इस लिस्ट में छठे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम (UK) आता है जिसकी GDP 3.13 ट्रिलियन US डॉलर है। इस लिस्ट में सातवें नंबर पर फ़्रांस है. जिसकी GDP 2.96 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। इसके अलावा आठवें नंबर पर इटली आता है जिसकी GDP 2.11 ट्रिलियन US डॉलर है। इस सूची में नौवें नंबर पर कनाडा का नाम आता है, जिसकी जीडीपी 1.99 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है और दसवें नंबर पर नाम आता है, ब्राजील का। जिसकी GDP 1.61 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है।