Chanakya Niti : किस्मत वाले माता-पिता के पास होती है ऐसी संतान, पूरा परिवार रहता है खुशहाल….

Chanakya Niti : चाणक्य को विज्ञान, राजनीति, अर्थशास्त्र का पुरा ज्ञान था। मगर चाणक्य व्यवहारिक जीवन के बारे में भी कई ऐसी बातें बताते थे जिसे यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारा जीवन सफल हो जाए। चाणक्य ने अपनी नीति में संतान के बारे में भी कुछ खास बातें बताई हैं। चाणक्य के अनुसार जिनकी किस्मत बहुत अच्छी होती है उनकी संतानों में ये गुण होते हैं। जाने क्या है वो गुण।

जाने क्या है संस्कारी संतान के लक्षण

हर कोई चाहता है कि उनकी संतान उनका कहा माने वह गुणवान हो और समाज में उनकी संतान की वजह से उनका नाम रोशन हो। चाणक्य (Chankya) का कहना है कि जो माता-पिता अपने बच्चों में अच्छे संस्कार देखना चाहते हैं वो फसल की तरह उनकी देखभाल करें। बच्चों के रहन-सहन और उनके संस्कार उनकी परवरिश पर निर्भर करती है। तो चलिए जानते हैं क्या है अच्छे संतान के गुण।

जो महिलाओं का करें सम्मान

आचार्य चाणक्य (Acharya chankya) के अनुसार जो बच्चा माता-पिता और गुरु का आदर करें। स्त्रियों का सम्मान करें। ऐसी संतान प्राप्त कर माता-पिता खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। अच्छे बुरे का समझे फर्क जो करना जानती हो।

ऐसी संतान हमेशा कुल का नाम रोशन करती है। आज्ञाकारी बच्चे माता-पिता का नाम हमेशा ऊंचा करते हैं। आज्ञाकारी बालक पाने वाले माता-पिता सचमुच सौभाग्यशाली होते हैं। ऐसे माता-पिता को ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए।