Neeraj Chopra ने ओलंपिक मैच में पहनी इतने लाख की घड़ी, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे!
13 August 2024
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहां टोक्यो ओलंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड जीता था।
इसके बाद वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं रहे। खेल पर फोकस करने के साथ-साथ नीरज चोपड़ा मॉडलिंग भी करते नजर आए।
कई ब्रांड्स ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी बनाया। इस बार पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा भारत के लिए सिल्वर लेकर आए हैं। वहीं इस मैच के बीच वह अपनी घड़ी की वजह से सुर्खियों में हैं
अब आप सोच रहे होंगे कि घड़ी की वजह से कौन सुर्खियों में आ सकता है। लेकिन नीरज चोपड़ा इस बार अपनी घड़ी की वजह से सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं उनकी घड़ी की कीमत क्या है।
जी हां, खेल के दौरान एक दर्शक ने उनकी घड़ी देखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर घड़ी की कीमत को लेकर चर्चा होने लगी।
नीरज चोपड़ा की घड़ी ओमेगा सीमास्टर एक्वा टेरा 150एम मॉडल है और इसकी कीमत 52 लाख रुपये है। आपको बता दें कि इसका निर्माण स्विस घड़ी निर्माता कंपनी ओमेगा के द्वारा किया गया है।