Thursday, July 25, 2024
Viral Sandesh

कथावाचक ‘देवी चित्रलेखा’ ने की मुस्लिम युवक से शादी? खुद बताया पूरा राज….

आप कथा वाचक देवी चित्रलेखा (Devi Chitralekha) को तो जानते ही होंगे। इन दोनों कथावाचक देवी चित्रलेखा सुर्खियों में हैं। जी हां, खबर आ रही है कि देवी चित्रलेखा ने शादी कर ली है। खबर की माने तो देवी चित्रलेखा ने एक मुस्लिम युवक से शादी की है। इन दिनों यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों यही खबर छाई हुई है कि चित्रलेखा (Devi Chitralekha) ने एक मुस्लिम युवक से शादी कर लिया। यह खबर इसीलिए भी वायरल हो रही है क्योंकि लोगों का कहना है की चित्रलेखा अपनी शादी के समय व्हाइट लहंगे और मिनिमल मेकअप के साथ नजर आई थी। ना तो उन्होंने बिंदी लगाई ना सिंदूर और ना ही उनके गले में मंगलसूत्र था। इस वजह से हर जगह यही चर्चा हो रही है कि चित्रलेखा ने मुस्लिम युवक को अपना जीवनसाथी बनाया है। हालांकि चित्रलेखा ने इस खबर को लेकर अपना बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

चित्रलेखा ने दिया अपना बयान

देवी चित्रलेखा (Devi Chitralekha) ने इस खबर पर बयान दिया। देवी चित्रलेखा ने कहा कि, उन्होंने ना तब विरोध किया था ना वह अब विरोध करेगी। उन्होंने शादी की खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, जिन्हें सच्चाई पता होगी वे यह बात जानते हैं कि उनके पति ब्राह्मण है और उनका नाम माधव तिवारी है।

उन्होंने कहा कि, ना मैंने उस समय कोई विरोध किया था और ना अब करूंगी। जो लोग सत्य जानते हैं उन्हें पता है कि वे ब्राह्मण परिवार से है और उनका नाम माधव तिवारी है। उन्होंने कहां की वह अकेले नहीं है इस संसार में भगवान कृष्ण से लेकर भगवान राम तक पर कलंक लग चूका है वह तो केवल एक इंसान है।

हुई अरेंज मैरिज

देवी चित्रलेखा (Devi Chitralekha) ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी अरेंज मैरिज हुई है। उनके पति उन्हें जानते थे। वह भी कथा सुनने के लिए आया करते थे। देवी चित्रलेखा कहती हैं, ‘वह कहते हैं ना कि जो होता है भगवान की इच्छा से होता है। परिवार के सहमति हुई सहयोग मिला और यह शादी हुई’।

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को बड़ी सौगात! अब रजिस्ट्रेशन की टेंशन खत्म! शुरू हुई नई व्यवस्था…

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।