वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को बड़ी सौगात! अब रजिस्ट्रेशन की टेंशन खत्म! शुरू हुई नई व्यवस्था…

Vaishno Devi RFID Registration : हिंदू धर्म में हर रोज लोग किसी ना किसी देवी देवता के दर्शन के लिए जाते ही रहते हैं। ऐसे में अब एक खबर वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के मंदिर दर्शन करने वालों के लिए भी आ रहे हैं। यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इस खबर को पूरी पढ़ लेना चाहिए।

अब अगर आप भी माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के दर्शन के लिए उनके मंदिर जा रहे हैं तो वहां पर एक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के तहत अब आप पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नई RFID रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है और इसके शुरू होने से अब माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्तों को काफी राहत मिलने वाली है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) श्राइन बोर्ड RFID रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कटरा रेलवे स्टेशन से की गई है। अब मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्तों के लिए कटरा रेलवे स्टेशन पर RFID रजिस्ट्रेशन के लिए एक काउंटर बनाया गया है और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद और भी कई सारे रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाएंगे।

अब RFID रजिस्ट्रेशन से भक्तों को माता के दर्शन करने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। इससे अब उनका काफी समय भी हो जाएगा।

CEO अंशुल गर्ग ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) श्राइन बोर्ड की प्राथमिकता भक्तों को ज्यादा सुविधा देने के साथ उनकी सुरक्षा करना है। इसके साथ ही अब भक्तों के लिए यहां लेज़र शो के जरिये माता वैष्णो देवी की कहानी भी प्रदर्शित की जाएगी।

चैत्र नवरात्रि पर मुख्य भवन, अर्धकुंवारी, दर्शनी ड्योढ़ी, रंगीन LED रोशनी से जगमगा उठेगी। ये खबर अब श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।