White Cobra : हिमांचल में दिखा दुर्लभ प्रजाति का सफेद कोबरा, वीडियो वायरल

White Cobra : सावन के महीने को एक बेहद पवित्र मास माना जाता है। इस महीने को भगवान शिव का महीना माना जाता है। इस पूरे महीने भगवान शिव शम्भू और नागराज की पूजा की जाती है।

भारत जैसे देश मे शिव और उनके गण भी पूजे जाते है। सावन के महीने में अक्सर यह देखा गया है कि दुर्लभ सर्प कही न कही विचरण करते हुए दिखाई देते है। एक ऐसा ही दुर्लभ वीडियो हिमांचल से वायरल हुआ है। जो देखते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

हिमांचल के चंबा जिले से वायरल हुआ वीडियो:

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक जंगल से सफेद रंग का दुर्लभ साफ दिखाई दिया। जिसे कुछ बच्चों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस दुर्लभ शाम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकार बताते हैं कि ऐसा एलबिनो साथ है। जो दुनिया की सबसे 10 दुर्लभ सांपों की प्रजातियों में से एक है।

ऐसा साँप 5 फिट लंबा होता है। और सफेद होने के कारण यह है इसकी त्वचा में मेलनिन की कमी होती है। दरअसल इस पूरे 3 मिनट के इस वीडियो में इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को बच्चों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इससे पहले इसे तमिलनाडु में देखा गया था। वाइल्डलाइफ एवं नेचर कन्वर्सेशन ट्रस्ट ने इसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।

दुर्लभ सांपो में होती है गिनती: एल्बिनो साँप का रंग सफेद होता है। यह एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है जिसकी गिनती दुनिया के 10 दुर्लभ सांपो में होती है। यह दुर्लभ प्रजाति अब विलुप्त होने की कगार पे खड़ी है। जानकारों का मानना है कि देश भर में महज इस प्रजाति के सिर्फ 8 से 10 कोबरा ही देखे गए है।