Friday, July 26, 2024
Teghra News

तेघड़ा के नवनियुक्त डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद का किया स्वागत

तेधड़ा (बेगूसराय) तेघड़ा प्रखंड वार्ड संघ के शिष्टमंडल के द्वारा सोमवार को तेघड़ा के नवनियुक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद का स्वागत किया गया। इस दौरान वार्ड संघ के प्रखंड संयोजक संदीप कुमार उर्फ लोली, उपाध्यक्ष गिरीश राय, संजीव कुमार झा एवं सुबोध कुमार पाठक आदि मौजूद थे।संघ की तरफ से डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद को गुलदस्ता एवं दुशाला पहनाकर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का तस्वीर भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया गया।

संघ के संयोजक संदीप कुमार उर्फ लोली एवं उपाध्यक्ष गिरीश राय ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के अगुवाई में अपराध पर नियंत्रण होगा क्षेत्र में अमन-चैन कायम होगा अपराधियों एवं विभिन्न तरह के माफियाओं पर नकेल कसे जाएंगे क्षेत्रवासियों की सुरक्षा तथा क्षेत्र में पुलिस की तत्परता बढ़ेगी।

संघ के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने कहा कि बेगूसराय में मेरा यह दूसरा कार्यकाल है मै बेगूसराय के भौगोलिक स्थिति से अवगत हुं।तेघरा में डीएसपी बनकर यहां के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है इसे निभाने का भरपूर प्रयास करेंगे तथा इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था व अमन-चैन बहाल करना,अपराध पर नकेल कसना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सभी वर्गों को न्याय मिले इसका भरपूर प्रयास करेंगे हमें आशा है कि तेघरा क्षेत्र के नागरिकों का हमेशा सहयोग मिलता रहेगा।