Android 14 को लेकर खत्म होगा इंतजार! Motorola के फोन को मिलेगा नया अपडेट….

Motorola Android 14 Update : मोटोरोला यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, मोटोरोला अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा अपडेट लेकर सामने आया है जिससे उनकी खुशी में चार-चाँद लग जाएंगे। बता दें कि कंपनी ने Android 14 के अपडेट की ऑफिशियल जानकारी दे दी है.

जिसके तहत Android 14 पाने वाले फोन की जानकारी शेयर की गई है और साथ ही इन स्मार्टफोन्स की लिस्ट भी जारी की है. हालांकि, इन फोन के लिए नया अपडेट कब तक रोलआउट होगा, इसकी कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किन फोन में मिलेगा Android 14 का अपडेट तो इसके लिए चलिए आपको विस्तार में जानकारी देते हैं.

किन फोन में मिलेगा Android 14 का अपडेट?

Motorola Razr Phones

  • Motorola Razr 40 Ultra / Razr+ 2023
  • Motorola Razr 40 / Razr 2023
  • Motorola Razr 2022

Motorola Edge Series Phones

  • Motorola Edge+ (2023)
  • Motorola Edge (2023)
  • Motorola Edge (2022)
  • Motorola Edge+ 5G UW 2022
  • Motorola Edge 40 Pro
  • Motorola Edge 40 Neo
  • Motorola Edge 40
  • Motorola Edge 30 Ultra
  • Motorola Edge 30 Pro / Motorola Edge+ (2022)
  • Motorola Edge 30 Neo
  • Motorola Edge 30 Fusion
  • Motorola Edge 30

Motorola G Series Phones

  • Moto G (2023)
  • Moto G Stylus 5G (2023)
  • Moto G Stylus (2023)
  • Moto G Power 5G
  • Moto G84
  • Moto G54
  • Moto G73
  • Moto G53
  • Moto G23
  • Moto G14
  • Motorola Think Phone