Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    AISSEE 2026 : शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का परचम, हरियाणा में जनरल कैटेगरी 12वीं रैंक..

    February 27, 2026 11:38 pm

    Begusarai News : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क…

    February 26, 2026 7:12 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक अभ्यास

    February 26, 2026 7:06 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Technology»Jio का तोहफा! सस्ते में लॉन्च किया कीपैड 4G Phone, यूट्यूब और ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा…
    Technology

    Jio का तोहफा! सस्ते में लॉन्च किया कीपैड 4G Phone, यूट्यूब और ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा…

    The Begusarai DeskBy The Begusarai DeskSeptember 13, 2024 12:24 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    JioPhone Prima 2 4G
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    जियो ने अपना नया JioPhone Prima 2 4G भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नया जियोफोन एक स्मार्ट फीचर फोन है जो ग्राहकों को पूरी तरह से नया और अलग प्रीमियम मोबाइल अनुभव देने जा रहा है। शानदार डिज़ाइन नए फ़ोन की स्लीक और एलीगेंट प्रोफ़ाइल को काफी खूबसूरती से बढ़ाता है। अपनी शानदार लेदर जैसी फिनिश के साथ मैजिक टच को जोड़ने वाला है।

    जियोफोन प्राइमा 2 न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पकड़ने में भी एक अलग ही आनंद देता है। नया जियोफोन प्राइमा 2, फोन को लग्जरी स्टेटमेंट के तौर पर पेश करता है। नया जियोफोन प्राइमा 2 एक शानदार डिज़ाइन की खूबसूरती को उभारने में भी सफल रहा है जो कि मॉडर्न लाइफस्टाइल से मेल खाता है।

    जियोफोन प्राइमा 2 पारंपरिक फीचर फोन से पूरी तरह अलग और हटकर है। इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो ग्राहकों को किसी अलग एप्लिकेशन के बिना फेस-टू-फेस यानि आमने-सामने जुड़ने की अनुमति देता है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सुविधा बिना किसी बाधा के निरंतर कम्युनिकेशन बनाए रखना यकीनी बनाती है, जो आपके अपनों को पहले से कहीं अधिक करीब लाती है।जियोप्राइमा 2 4G यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है।

    यह जियोटीवी, जियोसावन, जियोन्यूज और जियोसिनेमा जैसे सभी जियो Jio ऐप्स चला सकते हैं और ग्राहक जियोपे के माध्यम से यूपीआई UPI भुगतान कर सकते हैं। स्पेशल जियोचैट JioChat जैसे महत्वपूर्ण फीचर के साथ ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी मिलती है।

    जियोफोन प्राइमा 2 जियोस्टोर पर भी उपलब्ध है, जो विभिन्न ऐप्स को होस्ट करता है, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। सॉफ्ट पुश बटन के साथ यह फोन उपयोग करने में आसान है। गूगल वॉयस असिस्टेंट तक पहुंचने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन के साथ एक बड़ी नेविगेशन उपलब्ध है।
    जियोफोन प्राइमा 2, 4G KaiOS पर ऑपरेट होता है और क्वालकॉम प्रोसेसर लगा है। यह 512 एमबी रैम के साथ आता है और इसमें सभी एप्लिकेशन को होस्ट करने के लिए 4GB की इंटर्नल मेमोरी है व 128GB तक के एक्सटर्नल एसडी कार्ड का सपोर्ट करता है।

    इस फोन में 2.4-इंच की एलसीडी स्क्रीन और 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें डिजिटल सेल्फी और रियर कैमरे भी हैं जो ग्राहकों को फोटो खींचने और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक फ्रंट पर ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। यह फोन इंग्लिश और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

    जियोफोन प्राइमा 2 फीचर फोन कैटेगरी में एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर सबसे आगे है। यह एक फीचर फोन की सादगी को आधुनिक फीचर्स के साथ जोड़कर एक नया इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्थापित करता है। फोन को बेहद किफायती सिर्फ 2700 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

    जियोफोन प्राइमा 2 के साथ, आप सिर्फ फ़ोन का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं। यह फीचर फोन के भविष्य में कदम रखने का समय है – जहां खूबसूरती इनोवेशन से मिलती है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBihar Mausam News : बिहार के इन 25 जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट जारी! पढ़े- लेटेस्ट अपडेट…
    Next Article Begusarai News : बेगूसराय में पत्नी से नाराज पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रोंगटे खड़े कर देगी वजह…
    The Begusarai Desk
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Truecaller की बोलती बंद करने के लिए आ रही सरकारी कॉलर आईडी, जानिए- क्या है खास…

    January 3, 2026 8:47 am

    अब YouTube से ज्यादा X पर होगी कमाई, जानें- एलन मस्क का नया प्लान…

    December 31, 2025 9:17 pm

    Google ने लॉन्च किया नया धांसू फीचर्स- मुश्किल समय में ऐसे मिलेगी मदद, जानिए- सबकुछ..

    December 27, 2025 1:44 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Education

    AISSEE 2026 : शिरोमणि संस्थान के छात्र दक्ष कुमार का परचम, हरियाणा में जनरल कैटेगरी 12वीं रैंक..

    By The BegusaraiFebruary 27, 2026 11:38 pm

    AISSEE 2026 : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के घोषित परिणामों में…

    Begusarai News : होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन सतर्क…

    February 26, 2026 7:12 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में भूकंप आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक अभ्यास

    February 26, 2026 7:06 pm

    बेगूसराय सीवरेज घोटाला : 230 करोड़ खर्च, फिर भी ‘बेकार’ पड़ा है प्लांट; हाईकोर्ट में याचिका दायर…

    February 26, 2026 9:57 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.