UPI पेमेंट करने वालों आई मौज! ऐसे मिलेगा दुगुना फायदा, जानें- विस्तार से….

UPI : Google Pay कंपनी ने नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर एक नया एमओयू साइन कर लिया है। इसके बाद अब ग्लोबल UPI पेमेंट करने का रास्ता भी आसान हो जाएगा। इसकी मदद से अब भारतीय टूरिस्ट को यूपीआई पेमेंट लेने में काफी आसानी हो जाएगी। यानी अब आप Google Pay की मदद से Globally UPI कर सकते हैं।

इस बात की जानकारी NPCI ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। MoU में तीन मुख्य ऑब्जेक्टिव की बात की गई है। जिसमें से देश के बाहर घूमने वाले लोगों को काफी फायदा होने वाला है। इसकी मदद से अब वह बिना किसी परेशानी के देश के किसी भी हिस्से में यात्रा कर सकते है। इसका मुख्य उद्देश्य यूपीआई पेमेंट को अन्य देशों में भी लागू करना है। इसकी मदद से आप अन्य देशों में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का ब्लूप्रिंट भी तैयार हो जाता है।

इस एग्रीमेंट का मुख्य उद्देश्य अन्य देशों में UPI इंफ्रास्ट्रक्चर को छूट के साथ स्थापित करना है। इसके बाद यूपीआई से किए गए पेमेंट को विदेशों में भी स्वीकार कर लिया जाएगा। विदेशी व्यापारियों के साथ ही भारतीय लोगों को भी इससे फायदा होगा। साथ ही UPI के लिए भारत में Paytm, Google Pay और PhonePe का यूज किया जाता है। अब इसके बाद इन सभी प्लेटफार्म को भी काफी फायदा होने वाला है।

इसका फायदा होगा कि भारतीय अगर विदेश में यात्रा करते हैं तो उन्हें विदेशी करेंसी साथ लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। जबकि इससे पहले कोई भी ट्रैवल करता था तो उन्हें क्रेडिट कार्ड या फॉरेक्स कार्ड इस्तेमाल करना होता था।

लेकिन अब Google Pay की मदद से अन्य UPI का इस्तेमाल करने वाले ऐप्स भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। डिजिटल इंडिया के तहत सरकार ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कई सारे काम कर रही है। इसमें से एक UPI को फ्री करना भी है। भविष्य में UPI अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला है।