Vastu Tips : सरसों के तेल, काली मिर्च के अलावा इन चीजों का हाथ से गिरना रहता है अशुभ, जानें-कारण

Vastu Tips : कई बार व्यक्ति काम करता रहता है तो जाने अनजाने में उसके हाथ से कोई चीज छोड़कर नीचे गिर जाती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ चीजों का नीचे गिरना अशुभ बताया गया है। ऐसा बताया जाता है कि अगर ये चीजें इंसान के हाथों से नीचे गिरती है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और यह वास्तु दोष का कारण बन सकती है।

ऐसा कहते हैं कि अगर यह चीज नीचे गिरती है तो इंसान कर्जे में डूब जाता है या आर्थिक हानि होती है और उसका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आइये आपको बताते हैं कि किन चीजों का गिरना अशुभ माना जाता है?

चावल : अगर किसी व्यक्ति के हाथ से अचानक चावल छूटकर नीचे गिर जाए तो ऐसा मानना चाहिए कि जल्द ही माँ लक्ष्मी उससे नाराज होने वाली है। इसके अलावा उसके ऊपर कई सारी आर्थिक समस्या भी आने वाली है। धन हानि होने के साथ-साथ व्यक्ति पर कोई ना कोई आर्थिक संकट भी आने वाला है।

पानी से भरा गिलास गिरना : ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के हाथ से पानी से भरा हुआ गिलास नीचे गिर जाता है तो यह अपशकुन होता है। अगर किसी इंसान के हाथ से पानी का भरा हुआ गिलास गिर जाए तो मान लेना चाहिए कि उसकी तबीयत जल्द ही खराब होने वाली है। इसके अलावा वह अलग-अलग बीमारियों का शिकार भी हो सकता है।

सरसों का तेल गिरना : अगर किसी व्यक्ति के हाथ से सरसों का तेल गिर जाता है तो ऐसा माना जाता है कि वह जल्द ही कर्ज में डूबने वाला है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से सरसों का तेल गिरने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

हाथ से नमक गिरना : अगर किसी व्यक्ति के हाथ से नमक गिर जाता है तो मान लेना चाहिए कि उसके ऊपर कोई बड़ी समस्या आने वाली है। नमक का हाथ से गिरना इस और भी संकेत करता है कि व्यक्ति किसी काम में असफल होने वाला है।

काली मिर्च का गिरना : अगर किसी इंसान के हाथ से काली मिर्च गिर जाती है तो उसकी समस्याएं बढ़ने वाली हैं। इसके अलावा माना जाता है कि व्यक्ति का किसी नजदीकी इंसान से रिश्ता भी टूटने वाला है।