IPL 2026 में स्लो ओवर रेट पर एक्शन
IPL 2026 Updates, PBKS vs GT: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के सरपंच साहब यानी कप्तान श्रेयस अय्यर पर बड़ा जुर्माना लगाया है. दरअसल, कैप्टन श्रेयस अय्यर मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए IPL 2026 के अपने पहले मैच में एक बड़ी गलती कर बैठे. श्रेयस अय्यर पर BCCI ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
BCCI ने जारी की प्रेस रिलीज
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बुधवार को जारी एक प्रेस मीडिया रिलीज में IPL ने बताया कि पंजाब किंग्स (PBKS) को लीग की आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है. हालांकि यह इस सीजन में टीम की पहली गलती है, इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
पंजाब किंग्स के सरपंच साहब पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन
IPL की मीडिया एडवाइजरी में कहा गया है, ‘पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया जा रहा है, क्योंकि उनकी टीम ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा. हालांकि यह इस सीजन में IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का पहला अपराध है, इसलिए श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है.’
पंजाब किंग्स ने जीत से की शुरुआत
पंजाब किंग्स ने IPL 2026 सीजन में जीत के साथ सफर की शुरुआत की है. टीम ने मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ मैच खेला. इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की.
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवरों में टारगेट चेज कर जीत हासिल कर ली. पंजाब किंग्स की तरफ से कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत के पार पहुंचाया.


