Saturday, July 27, 2024
Sports

Mohammed Shami को अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित, भावुक होकर कही दिल छूने वाली बात….

Arjuna Award to Mohammed Shami : अपनी अविश्वसनीय खेल प्रदर्शन की वजह से मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इस बार अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) के लिए चुने गए थे। मंगलवार 9 जनवरी को मोहम्मद शमी को यह अवार्ड मिला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) से सम्मानित किया। इसी के साथ मोहम्मद शमी देश के 58वें क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। आखरी बार साल 2021 में शिखर धवन को यह सम्मान प्राप्त हुआ था। इसके बाद से किसी भी क्रिकेटर को यह अवार्ड नहीं मिल पाया था। अब मोहम्मद शमी अपनी अविश्वसनीय खेल प्रदर्शन की बदौलत अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए है। मोहम्मद शमी के अलावा 25 अलग-अलग क्षेत्र के खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से आज सम्मानित किया गया है।

वर्ल्ड कप में रहा शानदार प्रदर्शन

इस बार अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 26 खिलाड़ियों ने यह सम्मान प्राप्त किया। इनमें से मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) एकमात्र क्रिकेटर है जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला। साल 2023 में हुए वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन शानदार रहा। मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में 7 मुकाबले खेल पाए। इन सात मुकाबलों में उन्होंने कुल 24 विकेट अपने नाम किए।

शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने। मोहम्मद शमी की जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से ही टीम इंडिया फाइनल तक पहुंच पाई। इस वजह से खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवार्ड के लिए मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश की थी।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।