Saturday, July 27, 2024
Sarkari Yojana

Sarkari Scheme : महिलाओं को 1000 रुपए देगी सरकार, जानें- क्या है पूरा प्रोसेस….

Sarkari Scheme : 4 मार्च सोमवार के दिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार कि वित्त मंत्री आतिशी ने अपना दसवां बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 76 हजार करोड रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने महिलाओं के लिए एक नई योजना को शुरू करने के बारे में भी जानकारी दी। दरअसल, इस योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है। जिसका लाभ दिल्ली की महिलाओं को मिलने वाला है।

क्या है महिला सम्मान योजना और पात्रता

दिल्ली में शुरू हुई इस योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना रखा गया है। बता दे की इस योजना का लाभ 18 साल या उससे ज्यादा की महिलाओं को मिलेगा। इसके अतिरिक्त स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां तथा नौकरी करने वाली महिलाएं को भी इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। साथ ही इसमें वह महिलाएं भी शामिल है जो कि असंगठित क्षेत्र में काम करती है जिन्हें सरकारी पेंशन नहीं मिलती।

यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसी महिलाएं जो नौकरी कर रही है तथा उनकी सैलरी टैक्स के अंदर नहीं आती है उन्हें भी यह योजना दी जाएगी। गोरतलब है कि केवल दिल्ली की महिला को ही इस योजना में लाभ दिया जाएगा। इसके लिए उनके पास वोटर आईडी कार्ड होना आवश्यक है। यानी यदि आप अन्य राज्य के हैं या आपके पास अन्य जगह का वोटर आईडी कार्ड है तो आप दिल्ली की इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

मुख्यमंत्री सम्मान योजना में क्या मिलेगा लाभ

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की जा रही मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए का लाभ दिया जाएगा। जिसकी जानकारी दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री ने सदन में दी है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाओं को यह सुविधा योजना नहीं दी जाएगी जिन्हें पेंशन मिलती है, जिनकी सरकारी नौकरी है या फिर जो लोग टैक्स भरते हैं। उन्हें इस योजना से वंचित रखा जाएगा।

योजना के लिए कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में कल यानी 4 मार्च को जानकारी दी गई है। हालांकि इसके लिए आवेदन के बारे में अभी सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसमें उन्हें अपने बैंक खाते की जानकारी और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।