Saturday, July 27, 2024
Railway News

Indian Railway : अब आपको भी मिलेगी लोअर बर्थ की कंफर्म सीट, जानिए- क्या है तरीका….

indian Railway Rules : रेलवे के द्वारा हर रोज करोड़ो लोग अपना सफर पूरा करते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। कई लोगों को ट्रेन में सफर करते समय खिड़की वाली सीट यानी लोअर बर्थ पसंद आती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नियम बताने जा रहे हैं, जिससे ट्रेन में आप अपनी मनपसंद सीट बुक कर सकते हैं। भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है।

कई लोगों को इतना पता है कि यह भारतीय रेलवे द्वारा केवल सीनियर सिटीजन को ही ट्रेन में सीट प्रेफरेंस का विकल्प दिया जाता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि ट्रेन में सभी यात्रियों को सीट प्रेफरेंस का विकल्प मिलता है।आज इस आर्टिकल के तहत हम आपको बताने वाले हैं कि आप अपनी मनपसंद सीट कैसे बुक कर सकते हैं?

सीट प्रेफरेंस का करे सिलेक्शन

भारतीय रेलवे द्वारा सीनियर सिटीजन को ही नहीं बल्कि आम यात्रियों को भी सीट प्रेफरेंस का विकल्प मिलता है। अगर आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप्स से ट्रेन की टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको उसी समय सीट प्रेफरेंस का विकल्प दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय रेलवे आपको लोअर सीट अलॉट कर देगा। इसके बाद आप आराम से खिड़की वाली सीट पर बैठकर सफर का मजा ले सकते है।

इन लोगों को पहले अलॉट होती है लोअर बर्थ

लेकिन, आपको बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के व्यक्ति को लोअर बर्थ या मिडिल बर्थ देता है। इसी के साथ 45 साल या ज्यादा उम्र की महिला को भी यही सुविधा रेलवे द्वारा दी जाती है। अगर दो सीनियर सिटीजन एक साथ ट्रैवल कर रहे हैं और दोनों ने लोअर बर्थ का ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं तो भारतीय रेलवे इस पर विचार करता है। वहीं 2 से ज्यादा सीनियर सिटीजन को यह सुविधा नहीं मिलती है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।