Saturday, July 27, 2024
India

2100KG का घंटा..1100KG का दीया..108 फीट की अगरबत्ती ऐसे सजेगा अयोध्या का Ram Mandir…

अयोध्या में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। 22 जनवरी का दिन करोड़ों भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक है। इस मौके पर लोग अपनी खुशी और श्रद्धा व्यक्त करने के लिए देश-विदेश से उपहार भेज रहे हैं।

इसमें 108 फीट की अगरबत्ती, 8 देश का समय बताने वाली घड़ी,2100 KG का घंटा जैसे उपहार राम मंदिर को सजाने के लिए कई जगहों से भेजा जा रहा है। चलिए जानते हैं उपहारों से जुड़ी कुछ खास जानकारी।

नेपाल के जनकपुर से 3000 से अधिक उपहार पहुंचा आयोध्या

सीता के जन्म भूमि जनकपुर से 3000 से अधिक उपहार अयोध्या आया है। चांदी की खड़ाऊं,आभूषण, कपड़े समेत कई सारे उपहार जनकपुर से अयोध्या लाया गया है।

108 फीट की अगरबत्ती

गुजरात में अयोध्या Ram Mandir के लिए 108 फीट की अगरबत्ती 6 महीने के मेहनत से तैयार की गई है। इस विशाल अगरबत्ती को तैयार करने वाले का नाम विहा भरवाड़ है। उन्होंने बताया कि यह अगरबत्ती बिल्कुल पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है। 108 फीट की अगरबत्ती डेढ़ महीने तक जलेगी। इसकी सुगंध कई किलोमीटर तक जाएगी।

इस अगरबत्ती को तैयार करने के लिए 376 किलोग्राम गुग्गुल, 190 किलोग्राम घी, 1470 किलोग्राम गाय का गोबर, 376 किलोग्राम नारियल के गोले तथा 420 किलोग्राम जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है।

आठ देशों का समय बताने वाली घड़ी

मंदिर को 8 देश का समय बताने वाली घड़ी भी उपहार में मिली है। लखनऊ के एक सब्जी विक्रेता ने एक ऐसी घड़ी बनाई है जो एक ही समय में 8 देशों का समय बताती है। घड़ी को डिजाइन करने वाले अनिल कुमार साहू ने कहा है कि उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के महासचिव को यह घड़ी उपहार के रूप में दी है।

2100KG का घंटा

इतना ही नहीं राम मंदिर के लिए एटा के जलेसर में अष्टधातु से बना 2100KG का घंटा तैयार किया गया है। इसे बनाने वाले एक कारीगर ने इस बात का खुलासा किया है कि इसे बनाने में 2 साल का समय लग गया। इसके अलावा 1100 किलोग्राम का दीपक, सोने के खड़ाऊं, 10 फीट ऊंचा ताला और चाबी जैसे उपहार भी मंदिर को दिए गए।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।