भारत का अनोखा Railway Station! यहां टिकट के साथ वीजा और पासपोर्ट भी जरूरी! जानें- वजह…

Railway : भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है और उसमें हर रोज करोड़ों लोग अपना सफर पूरा करते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। एक जानकारी के अनुसार भारत में कुल 8000 रेलवे स्टेशन मौजूद है। आपको यह तो पता होगा की ट्रेन में सफर करने के लिए एक मिला टिकट होना जरूरी है।

लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपको रेलवे स्टेशन जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है? आप यह सुनकर हैरान रह गए होंगे। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि भारत का एक रेलवे स्टेशन ऐसा है जहां पर जाने के लिए आपको पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ेगी। आइये जानते है विस्तार से…..

किस स्टेशन पर है वीजा की जरूरत?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको भारत के अटारी स्टेशन पर जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी। यहां जाने के लिए आपको पाकिस्तानी वीजा की जरूरत पड़ती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भारत का इकलौता या रेलवे स्टेशन है जहां पर जाने के लिए आपको पाकिस्तानी वीजा की जरूरत होगी। देश का ये रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है और यह उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है।

लेकिन सवाल ये है कि यह रेलवे स्टेशन भारत में मौजूद होने पर भी यहां वीजा लेकर जाने की जरूरत क्यों पड़ती है? इसलिए आपको बता दें कि अटारी रेलवे स्टेशन से पाकिस्तान के लिए ट्रेन जाती है, इसलिए यहां जाने के लिए आपको पाकिस्तान से मंजूरी लेनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर आप सुरक्षा कारणों को देखते हुए भी आप यहां पर घूमते हुए मिलते है तो आपको जेल जाना पड़ सकता है।

इसके साथ ही इस रेलवे स्टेशन पर जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने पर आपको फॉरेन एक्ट के सेक्शन 14 के अंतर्गत मामला दर्ज हो सकता है। समझौता ट्रेन दुनिया की इकलौती अंतर्राष्ट्रीय ट्रेन थी। अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते है तो आपको टिकट खरीदने के लिए पासपोर्ट नंबर देना होता है। वहीं यहां पर दिल्ली-अटारी एक्सप्रेस, अमृतसर-अटारी डीईएमयू, जबलपुर-अटारी स्पेशल ट्रेनें भी दिखेंगी, लेकिन इनमें कोई अटारी-लाहौर लाइन से नहीं जाती है।