Akshara Singh के प्रोग्राम में मचा बवाल- भीड़ ने बरसाएं पत्थर, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस…

अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप अभिनेत्रीयों में से एक है। उनकी पापुलैरिटी भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में फैली हुई है। अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अक्षरा अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अपने बेबाकपन की वजह से अक्षरा अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं।

इन दिनों एक बार फिर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) चर्चा का विषय बनी हुई है। खबर आ रही है कि बिहार के औरंगाबाद के दाउद नगर में अक्षरा का एक इवेंट था। अक्षरा के इस इवेंट में जमकर पत्थरबाजी हुई। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

अक्षरा सिंह की इवेंट में मचा हंगामा

खबर है कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) औरंगाबाद के दाउद नगर में एक शोरूम के उद्घाटन के लिए पहुंची थी। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के आने की खबर सुनकर वहां पहले से ही भिड़ इकट्ठा हो गई थी। मगर फ्लाइट डिले होने की वजह से अक्षरा वहां 18 घंटे लेट पहुंची। इतनी देरी की वजह से वहां पहुंची भीड़ गुस्से में आ गई। हालांकि इवेंट में पहुंचकर अक्षरा सिंह ने वहां की शोभा बढ़ाई। काफी धमाकेदार कार्यक्रम हुआ उन्होंने गाना भी गया।

मगर कुछ समय के बाद वहां पहुंची भीड़ का माहौल अलग हो गया। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ सेल्फी लेने को लेकर फैंस आपस में धक्का मुक्की करने लगे। अक्षरा के देर से पहुंचने के कारण लोग पहले से ही गुस्से में थे। उनका गुस्सा इतना बढ़ गया की भीड़ में पत्थरबाजी तक शुरू हो गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा।

अभिनेत्री को सुरक्षित निकाला गया

अपने इवेंट में हुए इस हंगामें से अक्षरा बाल-बाल बची। पत्थरबाजी होता देख उनकी टीम और पुलिस कर्मियों ने उन्हें प्रोटेक्ट किया। इन दिनों इस घटना की चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभिनेत्री ने इसको लेकर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।