Priyanka Pandit: भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) पिछले साल एक विवाद के चलते फिल्मों से दूर हो गई थीं। विवाद उनके एक फेक वीडियो के वायरल होने को लेकर था। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका फर्जी एमएमएस वायरल होने लगा। इस क्लिप के वायरल होते ही उनके करियर पर संकट आ गया और उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया। लेकिन बीते दिनों वह एक इंटरव्यू में खुलकर बोलती नजर आई थीं और इंडस्ट्री में कम बैक भी कर रही हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने इस विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा था कि ऐसा उन्होंने बदनाम करने के लिए किया था, जिसके बाद से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई है। प्रियंका पिछले एक साल से भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। अगर आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएंगे तो आपको भगवान कृष्ण के लिए उनका प्यार साफ नजर आएगा। दरअसल, जब से उनका फर्जी एमएमएस सामने आया, तभी से उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया था।
भगवान की शरण में आने के बाद प्रियंका ने एक बार फिर भोजपुरी फिल्मों में एंट्री की, वो भी पूरे जोश के साथ। प्रियंका की फिल्म का नाम ‘बहनोई जी’ है। बता दें, प्रियंका भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अपनी शानदार एक्टिंग से वह दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में भी सफल रही हैं। प्रियंका पंडित ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2013 में भोजपुरी फिल्म ‘जीना तेरी गली में’ से की थी।