Friday, July 26, 2024
Railway News

जानें- कब निकलेगी ग्रुप D और NTPC की भर्तियां- जारी हुआ RRB 2024 का कैलेंडर….

RRB Railway Calendar 2024 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा हर साल विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाता है। इस बार भी परीक्षा शेड्यूल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। इनमें सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, गैर तकनीशियन, जेई और अन्य पदों के लिए आरआरबी भर्ती का वार्षिक कैलेंडर शामिल है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एएलपी भर्ती परीक्षा कब होगी?

एएलपी पोस्ट सीबीटी परीक्षा अस्थायी रूप से जून और अगस्त 2024 के बीच आयोजित होने वाली है। दूसरे चरण (सीबीटी 2) की परीक्षा अस्थायी रूप से सितंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) नवंबर 2024 में निर्धारित है। एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट नवंबर 2024/दिसंबर 2024 में रिलीज़ होगी

9000 पदों के लिए आरआरबी तकनीशियन भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। अधिसूचना फरवरी 2024 में रोजगार समाचार में प्रकाशित की जाएगी और ऑनलाइन आवेदन मार्च में शुरू होगा और अप्रैल 2024 में समाप्त होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आपको बता दें कि रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा भी बढ़ा दी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के 33 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 5696 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 19 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।