Saturday, July 27, 2024
Railway News

ऑनलाइन Train Ticket बुक करने पर लगता है इतना GST चार्ज, जानकर माथा पीट लेंगे!

Train Ticket : आजकल लोग ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग करवाते हैं जिसके लिए आपको किराए के साथ कुछ अन्य शुल्क भी देने पड़ते हैं। इसमें जीएसटी भी शामिल होती है। ट्रेन टिकट पर लगने वाले ये शुल्क क्लास या श्रेणी के हिसाब से होते हैं।

बर्थ रिज़र्व के लिए देने होते है ये चार्ज

क्या आपको जानकारी है कि ट्रेन में सीट या बर्थ रिज़र्व करने के लिए आपको कुछ चार्ज देने पड़ते हैं। रेलवे द्वारा यह चार्ज रिजर्वेशन फीस के रूप में वसूला जाता है। इसके अलावा अगर आप सुपरफास्ट ट्रेन में सीट रिजर्व करते हैं तो इनमे रिजर्वेशन चार्ज के नाम पर अन्य शुल्क भी देना पड़ता है। ये चार्ज बेस फेयर के अलावा होता है।

IRCTC भी लेती है अलग से चार्ज

अगर आपको ट्रेन में सीट या बर्थ रिजर्व करनी हो तो रेलवे स्टेशन पर इसके लिए टिकट काउंटर बना हुआ होता है। लेकिन आप ऑनलाइन भी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। दरअसल आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए दिन या रात कभी भी टिकट बुक कर सकते हैं।

इसके लिए IRCTC प्रति टिकट सर्विस चार्ज लेती है। यह हर नॉन एसी क्लास के टिकट पर 20 रुपये जबकि एसी क्लास के टिकट पर 40 रुपये है। इसके अलावा 18 फीसदी का जीएसटी भी देय होता है।

ट्रेन किराये के अलावा लगता है GST

आपको बता दें कि सभी ट्रेन के टिकट पर आपको GST नहीं देना होता है। जबकि सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि ट्रेन के एसी क्लास में सफर करने पर बेस फेयर का 5% GST देना होगा। इसके अलावा बिना AC वाले फर्स्ट क्लास पर भी GST लगता है। लेकिन अब ये श्रेणी ट्रेनों में नहीं है। स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास का टिकट चाहे रिजर्व हो या अनरिजर्व, उस पर जीएसटी नहीं लगता है।

इसके अलावा IRCTC से आप कभी भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकते हैं। रेल मंत्रालय की जानकारी के अनुसार एक आईआरसीटीसी आईडी से 1 महीने में 12 टिकट बुक की जा सकती है। जबकि पहले एक महीने में केवल यूजर 6 टिकट ही बुक कर सकते थे। लेकिन जिस यूज़र ने अपनी आईआरसीटीसी आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर लिया है, वह एक महीने में 12 की जगह 24 टिकट बुक कर सकते हैं।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।