Saturday, July 27, 2024
Railway News

Railway Rule : ट्रेन छूटने के बाद कितने स्टेशन तक रिजर्व रहती है आपकी सीट? यहाँ जान लीजिए…

Railway : ट्रेन में यात्रा करना लोगों को पसंद होता है और ये काफी किफायती और आरामदायक होती है। आप लोगों ने भी कई बार ट्रेन में सफर किया होगा लेकिन आपको इसके बारे में कई चीजें आज भी नहीं पता होगी। हम आपको बता दें कि रेलवे से जुड़े हुए भी कुछ नियम होते है जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।

कई बार लोग ट्रेन रवाना होने से आधा घंटा पहले ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। इसलिए उन्हें ट्रेन समय पर मिल जाती है। लेकिन कई बार लोग किसी काम में फंसे होने के कारण रेलवे स्टेशन पहुंचने में लेट हो जाते हैं। कई बार तो उनकी लेट लतीफी के कारण भी ट्रेन उनके हाथ से निकल जाती है।

कई लोगों की ट्रेन छूट जाने के बाद में वह आशा छोड़ देते हैं कि अब उन्हें सीट नहीं मिलेगी। लेकिन क्या आपको पता है कि ट्रेन छूट जाने के बाद भी कुछ स्टेशन तक आपकी सीट रिजर्व रहती है और आप अगले स्टेशन पर जाकर अपनी सीट पर बैठ सकते हैं? आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि ट्रेन छूट जाने के बाद कितने स्टेशन तक आपकी सीट रिजर्व रहेगी?

ऐसे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए टू-स्टॉप नियम की सुविधा दी जाती है। यानी अगले दो स्टॉप तक यात्री की सीट रिजर्व होती है। अगर बोर्डिंग स्टेशन पर ट्रेन छूट जाने के बाद यात्री अगले दो स्टेशन तक जाकर ट्रेन नहीं पकड़ता है तो उसकी रिजर्व सीट किसी और को दे दी जाती है।

अगर आप भी अक्सर ट्रेन छूट जाने के बाद ही रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं तो आपको इस नियम के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। इस तरह आप अगले स्टेशन पर जाकर अपनी ट्रेन पकड़ सकते हैं और सीट पर बैठकर आराम से यात्रा कर सकते हैं। यह नियम यात्रियों को ट्रेन छूट जाने के बाद काफी फायदा पहुंचाता है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।