Saturday, July 27, 2024
Railway News

Railway किसी Train का नाम कैसे तय करती है? यहाँ जानिए सवाल का जवाब

Railway : भारतीय ट्रेनों में लाखों लोग सफर करते हैं। खास बात यह है कि भारत एक ऐसा देश है जहां 7000 से ज्यादा रेलवे स्टेशन और कई हजार ट्रेनें हैं जिनमें यात्री सफर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे ट्रेन का नाम कैसे तय करता है? अगर आप नहीं जानते तो आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं तो आइए विस्तार से जानते हैं।

रेलवे किसी भी ट्रेन का नाम रखते समय तीन बातों का खास ख्याल रखता है, जिसमें राजधानी स्थान और लोकेशन भी शामिल है। भारतीय रेलवे इन तीन चीजों को मिलाकर ट्रेन का नाम रखता है। ऐसे में अगर हम राजधानी एक्सप्रेस को देखें तो इसका नाम राजधानी इसलिए रखा गया है क्योंकि यह ट्रेन भारत की राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में चलती है। वहीं इस ट्रेन की स्पीड भी तेज है। इसलिए इसका नाम राजधानी एक्सप्रेस रखा गया है।

इसके अलावा रेलवे कुछ ट्रेनों के नाम जगह के हिसाब से भी रखता है। कामाख्या कटरा की तरह वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन चलाई गई है। यह कामाख्या से सीधे कटरा तक जाती है। ऐसे में जगह के हिसाब से इसका नाम भी तय किया गया है। इसके अलावा अगर लोकेशन की बात करें तो कुछ ट्रेनों के नाम लोकेशन के हिसाब से भी रखे गए हैं।

ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, चारमीनार एक्सप्रेस या रणथंभौर एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें हैं। जिनका नाम स्थान के अनुसार रखा गया है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रेन का नाम तय करता है और उसे यात्रियों के लिए शुरू करता है। इतना ही नहीं एक ही नाम की कई ट्रेनें भी हैं, अब ऐसा क्यों है तो हम आपको बता दें कि राजस्थान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और क्रांति की तरह कई अन्य ट्रेनें भी हैं जो कई राज्यों में चलती हैं जिनके नाम मिलते-जुलते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।