Friday, July 26, 2024
Railway News

Indian Railway : लखनऊ से बरौनी, मुंगेर होते हुए गोड्डा तक चलेगी नई ट्रेन, जानें- स्टॉपेज और टाइम…

Godda-Gomti Nagar Weekly Train : बिहार वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. जी हां…अब यूपी की राजधानी लखनऊ से बिहार होते हुए झारखंड जाना आसान हो जाएगा. क्योंकि गोमती नगर से गोंडा के बीच जल्द ही नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन चलने से उत्तरी पूर्वी और दक्षिणी बिहार के रेल यात्रियों को ज्यादा फायदा मिलेगा। तो चलिए आज आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से इस ट्रेन के बारे में बताते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, गोड्डा-गोमती नगर वीकली ट्रेन जल्द शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन हफ्ते में एक बार चलेगी. हर शनिवार को 2:10 बजे यह ट्रेन गोंडा से चलेगी और अगले दिन 7:00 बजे गोमती नगर पहुंच जाएगी. इसी के साथ शुक्रवार को यह ट्रेन 11:10 पर गोमती नगर से चलकर वापस गोंडा(Gonda) आएगी.

यह ट्रेन गोमती नगर पहुंचने से पहले कई स्टेशनों को पार करेगी जैसे की यह ट्रेन गोरखपुर, सोनपुर, बरौनी के अलावा बाराबंकी, गोंडा, मनकापूर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बरहट, हंसडीहा और गोड्डा होगा। आपको बता दें की इस ट्रेन की मदद से लोग अयोध्या तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।