Saturday, July 27, 2024
Railway News

रेल यात्रियों की आई मौज! 2024 में चलेगी 60 नई Vande Bharat Express, जान लीजिए रूट….

साल 2023 में देश में कई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखाई गई। अब तक देश में कई वंदे भारत ट्रेन आ चुकी है। ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों की मौज होने वाली है। क्योंकि साल 2024 में 60 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train)को लांच किए जाने की खबर सामने आ रही है। इसको लेकर भारतीय रेलवे लगातार काम कर रही है।

तैयार हो रही है वंदे भारत ट्रेन की कोच

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार तेजी से वंदे भारत ट्रेन की कोच तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि इस साल 60 नई वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की जाएगी। जिससे रेल यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। रेलवे से जुड़े एक अधिकारी से यह जानकारी मिली है कि वंदे भारत रूटों का चयन भारत सरकार, भारतीय रेल और एक स्वतंत्र सलाहकार के बीच हुई चर्चा और केस स्टडी के आधार पर की जाती है।

35 वंदे भारत ट्रेन के रूट का हुआ चयन

कई चर्चाओं के बाद रेलवे बोर्ड से मंजूरी प्राप्त होती है जिसके बाद वंदे भारत रूट का चयन होता है। खबर की माने तो साल 2024 में लांच होने वाले 35 वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) के रूट ढूंढ लिए गए हैं।

एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार अब तक बिहार कर्नाटक,तमिलनाडु, यूपी, केरल महाराष्ट्र राष्ट्र की सरकार ने वंदे भारत ट्रेन के नए रूट के लिए रेलवे से संपर्क किया है। जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में 35 वनडे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) लॉन्च की जाएगी। जबकि दक्षिण भारत में 25 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी मिलेगी।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।