Friday, July 26, 2024
Railway News

पटरी पर आ रही 10 Sleeper Vande Bharat Train, जान लीजिए रूट और किराया….

Sleeper Vande Bharat Train : देश में वंदे भारत ट्रेन कई रूट के लिए चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में लोगों की सुख-सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। हालांकि, वर्तमान में चल रही वंदे भारत ट्रेन में सीटिंग की बस सुविधा है। लेकिन अब स्लीपर वंदे भारत (Sleeper Vande Bharat Express) अगले महीने से ट्रैक पर उतरने की तैयारी में है।

यात्री इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वंदे भारत की तरह यह अपनी तरह की अनोखी ट्रेन होगी, यात्री एक बार इस ट्रेन में सफर जरूर करना चाहेंगे। आम लोग जानना चाहेंगे कि देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस किस रूट पर चलेगी। तो आइए जानते हैं इस ट्रेन की खासियत और रूट के बारे में।

फिलहाल 41 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. इसमें 39 ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ रही हैं और दो ट्रेनों को रिजर्व रखा गया है। ये सभी वंदे भारत एक्सप्रेस चेयर कार हैं, यानी इनमें बैठकर यात्रा की जा सकती है। ये ट्रेनें रात में उन्हीं स्टेशनों पर लौटती हैं जहां से शुरू होती हैं। अब रेलवे वंदे भारत के सफर को और भी सुविधाजनक बनाने जा रहा है। इसका मतलब है कि वंदे भारत स्लीपर लंबी दूरी तय करेगी। अब ये रात में चलेंगी, जिसमें यात्री सोते हुए यात्रा कर सकेंगे।

ये होंगे संभावित रूट

रेल मंत्रालय के मुताबिक, देश के प्रमुख रूट दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। ये रूट सबसे व्यस्त हैं और फिलहाल दोनों रूट पर यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा है। इसे ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को एक साथ दो रूट पर चलाया जा सकता है।

इन रूटों पर चलेगी स्लीपर वंदे भारत

कुल 10 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। इन दो रूटों के अलावा दिल्ली-बेंगलुरु, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-गुवाहाटी, दिल्ली-भुवनेश्वर, दिल्ली-पटना संभावित रूट होंगे, जहां स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है।

जानिए खासियत

रेल मंत्रालय के मुताबिक, पहली स्लीपर वंदे भारत स्लीपर का निर्माण आईसीएफ चेन्नई द्वारा ही किया जाएगा। इसका स्लीपर कोच राजधानी और अन्य प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा अलग होगा। इसमें प्रत्येक कोच में चार की जगह तीन शौचालय होंगे। इसके साथ ही एक मिनी पेंट्री भी बनाई जाएगी। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगी। इसमें यात्रियों के लिए कुल 823 बर्थ होंगे वहीं 34 बर्थ स्टाफ के लिए रखा गया है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।