फ्री..फ्री..फ्री! यहाँ से मुफ्त में मिलेगी रामचरित्रमानस! जानिए- कैसे मंगवाए घर….

डेस्क : 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में जश्न मनाया गया। एमएम देश के अलग-अलग कोनों में राम भक्तों ने दिवाली मनाई। इस मौके पर हर कोई धर्म हित में कुछ न कुछ योगदान दे रहा है। ऐसे में देश के सबसे बड़े प्रकाशन ने रामचरित्रमानस (Ramcharitramanas) मुफ्त में देने का ऐलान किया है।

यदि आप भी रामचरित्रमानस प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। आपको रामचरितमानस मुफ्त में दी जाएगी, लेकिन इसके लिए एक अवधि तय की गई है। आपको इसे नियत तारीख से पहले प्राप्त करना होगा। तो आइए जानते हैं कि हम इसे कैसे हासिल कर सकते हैं।

रामचरितमानस निःशुल्क होगा उपलब्ध

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से लोगों में रामचरितमानस (Ramcharitramanas) के प्रति रुचि बढ़ी है। रामचरितमानस के सबसे बड़े प्रकाशक गीता प्रेस, गोरखपुर में भी रामचरितमानस की प्रतियों की भारी मांग है। कई लोग बुकिंग करा रहे हैं और कई लोग रामचरितमानस को ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। इस बीच, गीता प्रेस प्रकाशन समूह ने रामचरितमानस की एक प्रति मुफ्त देने का फैसला किया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, गीता प्रेस प्रकाशन समूह के प्रबंधक लाल मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रकाशन जल्द ही रामचरितमानस को ऑनलाइन साइट पर अपलोड करने की योजना बना रहा है, ताकि कोई भी इसे डाउनलोड करके ऑनलाइन पढ़ सके। कृपया ध्यान दें कि यह सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है लेकिन इसे जल्द ही सक्रिय कर दिया जाएगा।

यह सुविधा 15 दिनों तक रहेगी उपलब्ध

प्रेस मैनेजर ने कहा कि वह यह सुविधा 15 दिनों के लिए जारी कर देंगे। जिसमें 50000 लोग एक साथ रामचरितमानस की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे। लेकिन अगर मांग इससे ज्यादा बढ़ी तो हम इसकी क्षमता बढ़ाकर 1 लाख कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुफ्त सुविधा की इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गीता प्रेस पब्लिशिंग ग्रुप रामचरितमानस को 10 भाषाओं में डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। आपको बता दें कि गीता प्रेस की स्थापना 1923 में हुई थी। जिसमें अब तक 15 भाषाओं में कुल 95 करोड़ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।