Saturday, July 27, 2024
National News

MP Election Results: मध्य प्रदेश में BJP की बढ़त में लगातार इजाफा, पढ़ें- काउंटिंग का हर अपडेट

MP Election Results: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP ) को मिली बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है।

भाजपा को जहां 153 सीट पर बढ़त है तो कांग्रेस 75 सीटों पर आगे चल रही है।

राज्य में विधानसभा की 230 सीटें हैं। उन सभी पर मतगणना का दौर जारी है। पहले पोस्टल बैलेट की गणना हुई और उसके बाद ईवीएम खुलने का सिलसिला शुरू हुआ।

शुरुआती तौर पर जो रुझान चुनाव आयोग की तरफ से आए हैं, उनमें भाजपा लगातार बढ़त बनाए जा रही है। भाजपा जहां 153 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस को 75 सीटों पर बढ़त है। वहीं दो पर अन्य आगे चल रहे हैं।