Friday, July 26, 2024
National News

मध्य प्रदेश में BJP की 4 सीटों पर जीत, 162 पर आगे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और भाजपा की लगातार बढ़त बढ़ती जा रही है। भाजपा BJP को अब तक 166 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है, जिसमें चार स्थानों पर वह जीत चुकी है। यह बहुमत के आंकड़े से बहुत ज्यादा है।

राज्य में विधानसभा की 230 सीट हैं और उन पर मतगणना का दौर जारी है। पहले पोस्टल बैलेट की गणना हुई और उसके बाद ईवीएम खुलने का सिलसिला शुरू हुआ।

राज्य की चार सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। मऊगंज से भाजपा के प्रदीप पटेल, कालापीपल से घनश्याम चंद्रवंशी, नेपानगर से मंजू राजेंद्र दादू और रतलाम से चेतन कश्यप ने जीत दर्ज की है।

वहीं, भाजपा 162 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य की वर्तमान स्थिति को देखें तो पता चलता है कि कांग्रेस को कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी और एक स्थान पर भारत आदिवासी पार्टी आगे चल रही है।