Petrol-Diesel Rate : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आपके शहर में कितने गिरे रेट..

Petrol-Diesel Rate : आज 15 अप्रैल सोमवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस सप्ताह के पहले दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 85.66 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 90.45 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में स्थिरता आने के बावजूद आज हरियाणा में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे और डीजल में 29 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पंजाब में भी आज पेट्रोल के दाम में 30 पैसे और डीजल के दाम में 34 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

वही दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में स्थिरता आने से राजस्थान में पेट्रोल के दाम में 39 पैसे और डीजल के दाम में 34 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा केरल, गोवा और ओडिशा में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई हैं.

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था। आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

  • पेट्रोल- 94.72 रुपए
  • डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

  • पेट्रोल- 104.21 रुपए
  • डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

  • पेट्रोल- 103.94 रुपए
  • डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

  • पेट्रोल- 100.75 रुपए
  • डीजल- 94.34 रुपए

पटना

  • पेट्रोल- 105.58 रुपए
  • डीजल- 92.51 रुपए

लखनऊ

  • पेट्रोल- 94.52 रुपए
  • डीजल- 87.61 रुपए

नोएडा

  • पेट्रोल- 94.66 रुपए
  • डीजल- 87.76 रुपए

जयपुर

  • पेट्रोल- 108.48 रुपए
  • डीजल- 93.69 रुपए