Hariyali Teej 2023 : तीज पर विष्णु भगवान की करें पूजा, मन चाही इच्छा होगी पूरी, जानें-विधि…

Hariyali Teej 2023 : हिंदू पंचाग के अनुसार सावन इस बार 2 महीने का है और अधिक मास होने के कारण इसकी अवधि 59 दिन की है। सावन के महीने में आने वाली पवित्र हरियाली तीज का भी बड़ा महत्व है।

इस बार हरियाली तीज 18 अगस्त 2023 को सुबह 8:01 पर शुरू होगी और इसका समापन 19 अगस्त को रात 10:19 पर होगा। इसे कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

शुभ मुहूर्त

इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत करती है और इसे एक पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सुबह का शुभ मुहूर्त 7:47 से लेकर 9:22 तक है। इसके अलावा दोपहर के समय का शुभ मुहूर्त 12:32 से लेकर 2:07 तक है। इसके अलावा शाम के समय का शुभ मुहूर्त 6:52 से लेकर 7:15 तक है, जबकि रात के समय का शुभ मुहूर्त 12:10 से लेकर 12:55 तक का है।

इस मंत्र का करना चाहिए जाप

हरियाली तीज पर जो महिलाएं व्रत करती है उन्हें भगवान विष्णु की पूजा करते समय ॐ विष्णवे नमः और ॐ नमो नारायणाय इन दोनों मंत्रो का जाप करना चाहिए। इस दिन किसी सदाचारी ब्राह्मण और उसकी पत्नी को भोजन करावकर दक्षिणा देनी चाहिए।

ऐसे मनाया जाता है पर्व

इस पर्व और त्यौहार को अधिकतर नई नवेली शादीशुदा युवतियाँ अपने मायके में ही इस पर्व को मानती है और इस दिन सभी माँ अपनी बेटियों को शुद्ध और अच्छे पकवान बनाकर भेजती है। ये सास या जेठानी या किसी वृद्ध महिला के पैर छूकर उसे दिया जाता है।

स्टैंड हाथों पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है और महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं। इस दिन जयपुर में राजपूत समाज की सभी महिलाएं लाल रंग के वस्त्र पहनती हैं और मां पार्वती के बड़े धूमधाम से सवारी निकाली जाती है।