Thursday, July 25, 2024
Technology

Dish TV की छतरी हमेशा तिरछी क्यों लगाई जाती है? आज जान लीजिए इसका कारण?

आप सभी लोग टीवी देखते होंगे। आज कल डिश टीवी का जमाना है। टीवी यदि आपके घर में होगा तो अवश्य ही आपके घर में डिश टीवी की छतरी भी लगी होगी। डिश टीवी (Dish TV) की छतरी चाहे किसी भी कंपनी की हो आपने यह देखा होगा कि उसे तिरछा करके लगाया जाता है।

तो क्या आपको पता है इसके पीछे क्या कारण है। आखिर क्यों डिश टीवी की छतरी हमेशा तिरछी लगाई जाती है। यदि आप इसका कारण नहीं जानते तो आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

तिरछी लगाई जाती है छतरी?

बड़ा एंटीना हो या डीटीएच (DTH) हर तरह की छतरी एक ही सिस्टम से काम करती है। डिश टीवी की छतरी में एंटीना सिग्नल कैच करके उसे पिक्चर में कन्वर्ट करता है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम टीवी नहीं देख पाएंगे। यदि डिश टीवी तिरछा ना लगा हो तो हम सही तरीके से टीवी नहीं देख पाएंगे।

छतरी के तिरछी रखने की वजह यह है कि जब सूर्य की किरण छतरी के सरफेस पर टकराती है तो सारी किरणे रिफ्लेक्ट होकर फोकस पर केंद्रित होती है। यहीं फीड हॉर्न होता है। किरणें रिफ्लेक्ट होकर फीड हॉर्न पर केंद्रित होती है। जो की छतरी के सरफेस के ठीक सामने होती है। फीड हॉर्न के माध्यम से ही सिग्नल डीटीएच बॉक्स तक पहुंचता है। जिससे हम टीवी में प्रकाशित कोई भी प्रोग्राम देख पाते हैं।

यदि छतरी सीधी लगाई गई तो क्या होगा?

यदि छतरी सीधी लगाई गई तो इस पर पड़ने वाली किरणे वापस लौट जाएगी। यह किरणें रिफ्लेक्ट होकर फोकस पर केंद्रित नहीं होगी। जिससे फीड हॉर्न को सिग्नल नहीं मिलेगा। यदि फीड हॉर्न को सिग्नल प्राप्त नहीं हुआ तो वह डीटीएच बॉक्स तक सिग्नल को नहीं पहुंच पाएगा। जिसके कारण हम कोई भी प्रोग्राम नहीं देख पाएंगे।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।