धन की कभी नहीं होगी समस्या! करें अधिकमास में ये एकादशी व्रत, जानें- विधि और शुभ मुहूर्त….

Param Ekadashi Vrat : हिंदू धर्म में पवित्र एकादशी का बहुत बड़ा महत्व है। देखा जाए तो हर महीने में दो एकादशी आती है लेकिन अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी का कुछ विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार सावन के महीने में इस बार अधिक मास पड़ रहा है. .

और अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का महत्व है। इसी के साथ ही सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा भी विशेष महत्व रखती है। भगवान विष्णु और भोलेनाथ की पूजा एक साथ करने से आपको कई तरह के लाभ होंगे।

हिंदू पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार 12 अगस्त को परमा एकादशी का व्रत आ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परमा एकादशी को आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए सबसे श्रेष्ठ व्रत माना जाता है। इसके साथ ही परमा एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती हैं और आपके घर में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है।

इसके अलावा आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा परमा एकादशी के व्रत को करने से आपको परम सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। इसलिए परमा एकादशी के दिन आपको विधि विधान से भगवान विष्णु पूजा करनी चाहिए।

ये है शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार उदया तिथि के अनुसार परमा एकादशी का व्रत 12 अगस्त 2023 को है। लेकिन ये 11 अगस्त को सुबह 5:06 से शुरू हो जायेगा और 12 अगस्त को सुबह 6:31 पर समाप्त होगा। इसलिए इस बार परमा एकादशी का व्रत 12 अगस्त को मनाया जा रहा है।

इसके पीछे है धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परमा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसलिए भगवान विष्णु की आपको विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा अधिक मास में आने वाली परमा एकादशी के दिन अगर आप विष्णु भगवान की पूजा विधि विधान से करते हैं और उनके मंत्रों का उच्चारण करते हैं तो आपकी सभी दुख और दुविधाएं दूर हो जाती हैं। आपके घर में कभी भी पैसे की तंगी नहीं रहती है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होते है।