शरीर के इन अंगों पर तिल वाली लड़कियां होती हैं सौभाग्यशाली! सफलता चूमती है उनके कदम..

Samudra Shastra: दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसके शरीर पर तिल ना हो। मगर समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra) में तिल होने का खास मतलब होता है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ खास अंगों पर तिल होना काफी शुभ होता है। आज हम इस आर्टिकल में महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिल के बारे में कुछ खास चीज आपको बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि एक महिला के किसी खास अंग पर तिल होने का क्या मतलब होता है।

जिन महिलाओं का होता है माथे पर तिल

किसी महिला के माथे पर तिल होना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वह बहुत सौभाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने दम पर अच्छा मुकाम पाती हैं। इन महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा रहता है।

गले पर तिल

समुद्र शास्त्र Samudra Shastra:के मुताबिक जिन महिलाओं के गले पर तिल होता है वह काफी धैर्यवान होती हैं। धैर्य से ये महिलाएं पूरी दुनिया जीत लेती हैं। जिन महिलाओं के गले पर तिल होता है वह अपने परिवार वालों के लिए काफी लकी होती हैं।

कमर पर तिल होना

जिन महिलाओं की कमर पर तिल होता है उनके पास अटूट पैसा होता है। इनका जीवन हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। ये महिलाएं जिस क्षेत्र में जाती है अपना नाम रोशन करती हैं।

ठुड्डी पर तिल

जिन महिलाओं की ठुड्ढी पर तिल होता है सफलता उनके कदम छूती है। ऐसी महिलाओं का जीवन सफलताओं और उपलब्धियों से भरा रहता है। यह महिलाएं सुखमय जीवन जीती हैं। इन्हें कभी भी किसी चीज के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता।

कंधे पर तिल

जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है उनका जीवन धन-धान्य से भरा रहता है। सफलता इन महिलाओं के कदम छूती है। इन महिलाओं के जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इतना ही नहीं यह महिलाएं समाज की उन्नति के दिशा में कई बड़े काम करती हैं।