Chanakya Niti : जिंदगी में भूलकर भी न करें यह गलती, वरना हमेशा रह जाएंगे कंगाल…..

Chanakya Niti: हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है। यह हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह सफलता की ऊंचाइयों को छुए। मगर कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता हमारे हाथ नहीं लगती। आचार्य अचानक (Acharaya Chanakya) ने अपनी नीति में सफलता के कुछ मूल मंत्र बताए हैं। यदि आप भी उन मंत्रों को जान लें तो आपको जीवन में सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति (Chanakya Niti) में उन लोगों के बारे में बताया है जिनके जीवन में सफलता कभी नहीं आती। उन लोगों से लक्ष्मी मां हमेशा नाराज रहती हैं। जिस वजह से उनका जीवन तंगहाली में गुजरता है। चाणक्य के अनुसार ऐसे व्यक्ति के हाथ कभी सफलता नहीं लगती। वह हमेशा परेशान रहते हैं। वह चाह कर भी कभी अमीर नहीं हो पाते। उनका जीवन अभाव में गुजरता है। तो चलिए विस्तार से इस बारे में जानते हैं।

भुक्कड़ स्वभाव का व्यक्ति

जो व्यक्ति भुक्कड़ स्वाभाव का होता है ऐसे व्यक्ति के पास कभी धन नहीं टिकता। अपने स्वभाव के अनुसार वह हमेशा अपना पैसा खाने पीने में बर्बाद कर देते हैं। ऐसे व्यक्ति से मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं और उनका जीवन तंगहाली में गुजरता है।

आलसी व्यक्ति

यदि कोई व्यक्ति हमेशा आलस दिखाता रहता है ऐसे व्यक्ती की तरक्की कभी नहीं होती। ऐसे व्यक्ति को तुरंत अपनी आदत सुधार लेनी चाहिए। वरना वो जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा।

गंदे कपड़े पहने वाला व्यक्ति

मां लक्ष्मी को गंदगी बिल्कुल भी नहीं पसंद। जो व्यक्ति साफ सफाई नहीं करता मां लक्ष्मी हमेशा उनसे नाराज रहती हैं। जो व्यक्ति अपने कपड़े को नहीं धोता। उनके कपड़े हमेशा गंदे रहते हैं। ऐसे व्यक्ति की तरक्की कभी नहीं होती। ऐसे व्यक्ति से मां लक्ष्मी हमेशा रूष्ट रहती हैं और इस वजह से उन्हें तंगहाली में अपना जीवन बिताना पड़ता है।

जिस व्यक्ति के गंदे हो दांत

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस व्यक्ति के दांत गंदे होते हैं। उनमें मेल भरा होता है। ऐसे व्यक्ति पर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। और इस वजह से वे जीवन भर गरीबी और तंगी झेलते हैं।