Salman Khan के जन्मदिन पर फैंस हुए दीवाने, भाईजान के घर के बाहर जमकर किया डांस….

बॉलीवुड के टाइगर, दबंग, और रॉबिन हुड आज 58 साल के हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान Salman Khan की जिनसे शायद ही कोई अनजान होगा। सलमान के जन्मदिन के मौके पर हर बार की तरह इस बार भी फैंस का प्यार खूब फुट फुट पर नजर आ रहा हैं।

जहां एक तरफ सलमान को हर कोई उनके जन्मदिन की बधाई दे रहा हैं। वहीं उनके फैंस भाई जान के जन्मदिन पर उनसे तोहफा पा रहे हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। जन्मदिन सलमान खान का हैं लेकिन तोहफा उनके फैंस को मिल रहा हैं।

अब आपको ये तो पता ही होगा की सलमान खान Salman Khan को लोग सबसे ज्यादा इसी लिए पसंद करते हैं क्योंकि वे अपने फैंस को हमेशा खुश रखते हैं। ऐसे में सलमान अपने जन्मदिन के मौके पर भी अपने फैंस को खुश करते हैं।

आपको बता दे की हर साल ही सलमान खान खास अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर के बाहर आते हैं और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसी के इंतजार में न जाने कब से ही फैंस सलमान खान के घर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। जिस पर आज सुबह सलमान ने फैंस के साथ मुलाकात करते हुए। उनके साथ जमकर डांस भी किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।