Diwali 2023 : हमारे हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां तक कि दिवाली का त्यौहार आने से पहले ही लोग दिवाली (Diwali) के लिए साफ-सफाई और तैयारियों में जुट जाते हैं।
हम अक्सर देखते हैं कि लोग दिवाली के दिन अपने घर के चारों तरफ दीया जलाकर अपने घर को सजाने का कार्य किया करते हैं। लेकिन आज तक हमने कभी नहीं सोचा की दिवाली के दिन दीपक क्यों जलाए जाते हैं? यहाँ तक कि दीपक जलाने का क्या फायदा होता है यह भी कोई नहीं जानता है?
दीपक जलाने के फायदे
यह तो हम सभी जानते हैं कि दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। यहां तक कि ऐसा माना जाता है कि कार्तिक महीने में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव 2 गुना बढ़ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली के दिन चारों तरफ दीपक लगाना वातावरण की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। आइए हम आपको बताते हैं की दिवाली के दिन दीपक जलाने से क्या फायदे होते हैं?
दिवाली (Diwali) के त्योहार के दौरान हम पूरे घर की साफ सफाई करते हैं जिससे हमारे घर के सारे कीड़े मकोड़े भाग जाते हैं। उसी के साथ-साथ दीपक जलाने से ना दिखने वाले कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। दिवाली के दौरान सर्दी का मौसम रहता है, जिस वजह से तापमान में हवा काफी भारी हो जाती है, लेकिन दीपक जलाने से हवा हल्की और साफ महसूस होने लगती है।
घी और तेल का दीपक जलाने का फायदा
हम बचपन से हमारे घर में देखते आ रहे हैं कि दिवाली (Diwali) के दौरान सारे दीये तेल के जलाए जाते हैं लेकिन एक ऐसा दिया होता है जिसमें घी डाला जाता है, लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है? इसकी जानकारी आज तक हमें नहीं थी। आइए हम आपको बताते हैं कि घर में सारे दीये तेल के और एक दीया घी का क्यों जलाया जाता है।
दरअसल हमारे हिंदू शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल जलाने से हमारे शनि और मंगल ग्रह मजबूत हो जाते हैं। यहां तक कि जीवन में आई सभी समस्याओं का निवारण होते हुए सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है।
वहीं दूसरी और हम लक्ष्मी माता के सामने गाय के घी का दीपक जलाते हैं, तो लक्ष्मी माता प्रसन्न हो जाती है। ऐसा हमारे हिंदू शास्त्रों में बताया गया है। यहां तक कि लक्ष्मी माता प्रसन्न होने से घर में धन और दौलत की वृद्धि होती है। इसलिए दिवाली (Diwali) के दिन सभी दीपक तेल के और एक दीपक घी का जलाया जाता है।