आखिर Flyover और Over Bridge में क्या अंतर होता है? जानें – क्यों हैं दोनों इतने अलग….

Flyover And Overbridge : आमजन को ट्रैफिक की भीड़भाड़ से आराम दिलाने के लिए और उनके समय को बचाने के लिए यातायात को सुगम बनाने के लिए कई तरह के काम किए जाते है। इनमे से एक है Flyover और Overbridge बनाकर लोगों को ट्रैफिक से सहूलियत प्रदान करना है।

इस तरह Flyover और Overbridge बन जाने के बाद ट्रेन और अन्य साधन बिना किसी रूकावट के आराम से आ-जा सकते है। इसके अलावा सड़क के पास पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी पैदल पुल बनाया गया है। इस प्रकार उन्हें सड़क के किनारे चलकर जाने में कोई खतरा महसूस नहीं होता है और वे आसानी से अपने गंतव्य तक जा सकते है। लेकिन कई लोगों को Flyover और Overbridge के बारे में सही जानकारी नहीं होती और वे इन्हे लेकर कंफ्यूज हो जाते है।

अलग-अलग होता है इनका मतलब

बहुत सारे लोगों में से आप भी हो सकते हैं जिनको Flyover और Overbridge के अंतर के बारे में पता नहीं है। अगर आपको भी इनके बारे में अंतर नहीं पता है और आपको नहीं पता है कि ये दोनों अलग-अलग है तो हम आपको आज Flyover और Overbridge के बारे में अंतर बताने जा रहे है। इन दोनों के निर्माण से लेकर कई सारी चीजों के मामले में ये दोनों काफी अलग है। आइये जानते है कैसे?

क्या होता है Overbridge

जिन जगहों पर रेलवे लाइन और कई सड़कें एक दूसरे को क्रॉस कर रही है ऐसी जगहों पर Overbridge बनाया जाता है। Overbridge बनने के बाद रेल आसानी से गुजर सकती है और दुर्घटना होने की भी कम संभावना हो जाती है। इसके साथ ही Overbridge से बाकी वाहन भी आसानी से बिना रुकावट के जा सकते है। इसके अलावा पैदल यात्री भी इसके ऊपर चलकर आसानी से गुजर सकते हैं। लेकिन इनकी लम्बाई Flyover से कम होती है और उन्हें बनाने में भी कम खर्चा आता है।

क्या होता है Flyover

आपको बता दें Flyover का निर्माण ऐसी जगह पर किया जाता है जहां पर अधिक संख्या में वाहनों का आना-जाना और ट्रैफिक होता है। आवासीय जगहों पर वाहनों की अधिक भीड़ या ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए पिलर बनाकर लंबी दूरी के Flyover बनाए जाते है।

Flyover की लम्बाई और दूरी उस जगह की भौगोलिक स्थिति और वहाँ के ट्रैफिक को देखकर तय की जाती है। Flyover की लम्बाई 1 से 2 किमी या इससे भी अधिक यानी 5 से 10 किलोमीटर तक हो सकती है। भारत का सबसे लम्बा Flyover बैंगलुरु में विश्ववरैया Flyover है जिसकी लम्बाई 11.6 किलोमीटर है।